• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी एमजी हेक्टर

    जीप कंपास, टाटा हैरियर और महिन्द्रा एक्सयूवी500 को देगी टक्कर

    cardekho
    cardekho
    Published On फरवरी 01, 2019 15:18 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2019 15:18 IST
    last updated onFeb 01, 2019 15:18 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector SUV To Be Available On Subscription Basis Upon Launch In India

    एमजी मोटर ने घोषणा की है कि वह हेक्टर एसयूवी को 2019 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी। भारत में यह कंपनी की पहली पेशकश होगी। इसकी कीमत 17 लाख रूपए से 20 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी500 और टाटा हैरियर से होगा।

    एमजी हेक्टर को बुआजुन530 पर तैयार किया जाएगा। इसका डिजायन बुआजुन530 से मिलता-जुलता होगा। कुछ समय पहले कंपनी ने इसका टीज़र वीडियो जारी किया था। इस में पारंपरिक हैडलैंप्स की जगह एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें मिलेंगी। हैडलैंप्स को टाटा हैरियर की तरह फ्रंट बंपर में नीचे की तरफ दिया जाएगा। इसकी बुकिंग अप्रैल 2019 में शुरू होने की संभावना है। कंपनी के अनुसार लॉन्चिंग से पहले यह एसयूवी करीब 45 डीलरशिप पर पहुंच जाएगी।

    कद-काठी के मामले में यह होंडा सीआर-वी से बड़ी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में आएगी। पेट्रोल वेरिएंट में चीन में बिकने वाली बुआजुन530 वाला 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। डीजल वेरिएंट में जीप कंपास वाला 2.0 लीटर इंजन दिया जा सकता है।

    2019 MG Hector

    भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एमजी मोटर ने हाल ही में कार शेयरिंग कंपनी माइल्स के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत भारतीय ग्राहक एमजी कार को माइल्स के जरिये सब्सक्रिप्शन पर ले सकेंगे। यह ऐसी सर्विस है जिस में आप कुछ राशि का भुगतान कर एक निश्चित समय के लिए कार के मालिक बन सकते हैं।

    यह भी पढें : मारूति बलेनो फेसलिफ्ट का कौन सा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेहतर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है