एमजी जी10 Vs किया कार्निवल: जानिए दोनों एमपीवी कारों में क्या है अंतर
एमजी जी10 चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूएई के बाज़ार में उपलब्ध है।
- Write a कमेंट

एमजी मोटर्स (MG Motors) ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान जी10 एमपीवी (G-10 MPV) को शोकेस किया है। कंपनी इस नई एमपीवी को किया कार्निवल के मुकाबले में उतारेगी। बता दें कि कंपनी, ऑटो एक्सपो में इस नई कार की प्राइस से भी पर्दा उठा चुकी है। हमने यहां कई मोर्चो पर एमजी जी10 का कंपेरिज़न कार्निवल एमपीवी से किया है, जिसके नतीजे इस प्रकार हैं:-
साइज
| साइज |
एमजी जी10 (इंटरनेशनल मॉडल) |
किया कार्निवल |
| लंबाई |
5168 मिलीमीटर |
5115 मिलीमीटर (-53 मिलीमीटर) |
| चौड़ाई |
1980 मिलीमीटर |
1985 मिलीमीटर (+5 मिलीमीटर) |
| ऊंचाई |
1928 मिलीमीटर |
1740 मिलीमीटर (-188 मिलीमीटर) |
| व्हीलबेस |
3198 मिलीमीटर |
3060 मिलीमीटर (-138 मिलीमीटर) |


- एमजी मोटर्स की यह एमपीवी किया कार्निवल से लंबी और ऊंची है। इसका व्हीलबेस भी इससे लंबा है।
- हालांकि, एमजी जी10 के मुकाबले किया कार्निवल थोड़ी सी चौड़ी है।
इंजन और परफॉर्मेंस
डीजल
|
|
एमजी जी10 (इंटरनेशनल मॉडल) |
किया कार्निवल |
| इंजन |
1.9-लीटर |
2.2-लीटर |
| पावर |
150पीएस |
200पीएस |
| टॉर्क |
350एनएम |
440एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी |
8-स्पीड एटी |
यह भी पढ़ें: 2020 में 6-सीटर वर्जन के बाद दिवाली तक एमजी लॉन्च कर सकती है 7-सीटर हेक्टर प्लस
- एमजी जी10 के मुकाबले में किया कार्निवल का इंजन ज्यादा बड़ा और पावरफुल है। यह ज्यादा टॉर्क देने में भी सक्षम है।
- जहां जी10 एपीवी में 6-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है, वहीं कार्निवल में केवल 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही दिया गया है।
- जी10 एमपीवी में एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 220 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ज़ेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
एमजी जी10 में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:-
|
|
एमजी जी10 (इंटरनेशनल मॉडल) |
|
| इंजन |
2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल |
2.4-लीटर |
| पावर |
224पीएस |
143पीएस |
| टॉर्क |
345एनएम |
210एनएम |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी |
5-स्पीड एमटी |
फीचर्स:
सेफ्टी:
- दोनों एमपीवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
- इनके अलावा एमजी जी10 में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रोल ओवर मिटिगेशन जैसे फीचर्स भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
- एमजी जी10 के टॉप लाइन वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग का फीचर भी दिया गया है। वहीं, किया कार्निवल के टॉप लाइन वेरिएंट में साइड और कर्टेन एयरबैग का फीचर भी दिया गया है। चूंकि एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी में साइड और कर्टेन एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, ऐसे में एमजी जी10 के इंडियन वर्जन में कंपनी टॉप लाइन वेरिएंट में ये फीचस दे सकती है।
- जी10 में 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है जो कि किया कार्निवल में मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें: एमजी ग्लॉस्टर से उठा पर्दा, फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर


इंफोटेनमेंट
- किया कार्निवल में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- दूसरी तरफ, एमजी जी10 में इससे बड़ा 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- कार्निवल में हारमन और कारडन का म्यूज़िक सिस्टम भी दिया गया है, मगर यह फीचर केवल इसके टॉप वेरिएंट लिमोज़ीन में ही उपलब्ध है।
कंफर्ट और सीटिंग


- किया कार्निवल 7,8 और 9 सीटिंग कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है तो वहीं जी10 के इंटरनेशनल मॉडल में 7,9,10 और 11 सीटिंग कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन दिया गया है।
- दोनों एमपीवी में पावर स्लाइडिंग डोर और पावर्ड टेलगेट दिए गए हैं।
- किया कार्निवल में 2 पीस सनरूफ का फीचर दिया गया है जबकि जी10 के इंटरनेशनल मॉडल में 3 पीस सनरूफ का फीचर मौजूद है।
- कार्निवल में थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, जी10 में 2-ज़ोन सिस्टम ही उपलब्ध है।
- इन दोनों एमपीवी में टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, क्रूज़ कंट्रोल, 10 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलैंप, पार्किंग कैमरा और रेन सेंसिंग वायपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- जी10 की सेकंड रो में 10 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली पावर्ड कैप्टन सीट्स दी गई हैं। वहीं कार्निवल में एडजस्टेबल कैप्टन सीट्स दी गई हैं, मगर यह इलेक्ट्रिकली एडजस्ट नहीं हो सकती है।

- किया कार्निवल में कुछ ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो एमजी जी10 में नहीं दिए गए हैं। इनमें वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, एयर प्योरिफायर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 10.1-इंच ड्यूल टचस्क्रीन रियर इंफोटेनमेंट सिस्टम और नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। चूंकि, एमजी जेडएस ईवी में एयर प्योरिफायर का फीचर दिया गया है, ऐसे में कंपनी जी10 के भारतीय वर्जन में भी यह फीचर दे सकती है।
प्राइस:
- भारत में किया कार्निवल 24.95 लाख रुपये से लेकर 33.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध है।
- एमजी मोटर्स, जी10 एमपीवी की प्राइस 20 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये के बीच रख सकती है। भारत में इसे 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020 में एमजी मोटर्स ने शोकेस की जी10 एमपीवी, किया कार्निवल से होगा मुकाबला














