• English
• लॉगिन / रजिस्टर

25 सितम्बर को लाॅन्च होगी मर्सिडीज़-मेबैक S600

जर्मनी की लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज़ अपनी नई सेलून मेबैक S600 को 25 सितम्बर को देश में लाॅन्च करने जा रही है। यह कार माॅडल हमेशा से ही लग्ज़री सेग्मेंट में अपने आरामदायक ड्राइविंग, कम्फर्टेबल रियर सीट और बेहद शानदार विलासिता के लिए जाना जाता रहा है।

कोणार्क
कोणार्क
Published On सितंबर 16, 2015 19:06 ist
info icon
published onSep 16, 2015 19:06 IST
last updated onSep 16, 2015 19:06 IST
27 Views
• Write a कमेंट

बात करें इसके कम्फर्ट की तो इसकी रियर सीट सामान्य एस-क्लास से 207 एमएम ज्यादा बड़ी है। इस कार की कुल लम्बाई 5,453 एमएम है, वहीं इसका व्हीलबेस 3,365 एमएम का है, जो खासा बेहतर है।

अगर सड़क पर कभी आपको कोई कार सन्नी अलाॅए और सी पिलर पर चौड़ी ग्रिल के साथ मेबैक लोगो लिए नज़र आए तो आप बिना गलती किए पहचान लिजिए कि यह कार और कोई नहीं, मर्सिडीज़-मेबैक एस600 ही हो सकती है। इसके बूट लिड पर भी मेबैक का बेंज लगा है।

इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2015-मर्सिडीज़-मेबैक S600 में 6.0-लीटर, V12, बायो-टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 523बीएचपी (bhp) पावर के साथ 830एनएम (Nm) टाॅर्क जनरेट करेगा। इस माॅडल सीरीज़ में 7-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि अपने रूमी केबिन और बेहद लम्बे व्हीलबेस के कारण मेबैक S600 एस-क्लास में सबसे स्टैण्डर्ड माॅडल है। इसके अलावा, सीटों पर स्पोर्ट मेबैक लोगो देकर इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसकी रियर सहित सभी सीटों पर एडजेस्टेबल बैकरेस्ट भी दिया गया है, वहीं सीट के कुशन को अपनी सुविधा के अनुसार झुकाया और फैलाया जा सकता है, जो कम्फर्ट लेवल को कई गुना बढ़ा देता है।

अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़ S63 AMG सेडान लाॅन्च, कीमत 2.53 करोड़ रूपए

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

Write your कमेंट

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है