• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है मारुति वैगन-आर, जानिए यहां

    मारुति वैगन-आर को हर महीने 15000 से 16000 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 10, 2019 13:26 ist
    info icon
    published onApr 10, 2019 12:49 IST
    last updated onApr 10, 2019 13:26 IST
    225 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Maruti Suzuki WagonR

    मारुति की वैगन-आर अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि हर महीने कार को 15000 से 16000 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। वैगन-आर 1.0 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिए गए हैं। वैगन-आर में ऑटोमैटिक मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। हमने हाल ही में वैगन-आर के असल माइलेज का परीक्षण किया है तो क्या रहे इसके नतीजे जानेंगे यहां:

    इंजन क्षमता

    1197 सीसी

    पावर

    83 पीएस @ 6,000 आरपीएम

    टॉर्क

    113 एनएम @ 4,200 आरपीएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल

    एआरएआई माइलेज

    21.5  किमी प्रति लीटर

    टेस्ट माइलेज (सिटी)

    15.19 किमी प्रति लीटर

    टेस्ट माइलेज (हाइवे)

    20.72 किमी प्रति लीटर

    50% सिटी में और 50% हाइवे पर

    25% सिटी में और 75% हाइवे पर

    75% सिटी में और 25% हाइवे पर

    17.52 किमी प्रति लीटर

    18.99 किमी प्रति लीटर

    16.27 किमी प्रति लीटर

    वैगन-आर से हमें माइलेज का जो असल आंकड़ा प्राप्त हुआ उसे अच्छा कहा जा सकता है। यह आंकड़ा कंपनी के दावों से कम जरूर है मगर इसे ज्यादा खराब नहीं कहा जा सकता है।

    2019 Maruti Suzuki WagonR

    यदि आप वैगन-आर को केवल शहरी उपयोग में लेते हैं तो इससे आपको करीब 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त होगा। भारी ट्रेफिक में माइलेज में कमी आने की पूरी संभावना बनी रहती है। अगर आप रोजाना ऐसे रास्तों से गुज़रते है जहां सड़कें ज्यादा तंग ना हो और ट्रैफिक का दबाव भी ना के बराबर हो तो वैगन-आर से दो-ढाई किलोमीटर प्रति लीटर का अतिरिक्त माइलेज देने की उम्मीद की जा सकती है।

    माइलेज के आंकड़े कार को चलाने के तौर तरीकों, परिस्थितियों और सड़कों के हालातों पर काफी निर्भर करते हैं। हमारी टेस्ट टीम द्वारा कार को काफी अच्छे ढंग से चलाया गया है जिससे हमें कार से 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त हुआ। ऐसे में हमें प्राप्त हुए माइलेज और दूसरों के  माइलेज के आंकड़ों में कुछ अंतर हो सकता है।

    यह भी पढें : 'स्मार्ट हाइब्रिड' बैजिंग के साथ नज़र आई मारुति सुजुकी बलेनो

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है