• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति विक्टोरिस प्राइस एनालिसिस : इस कॉम्पेक्ट एसयूवी की ऑन-रोड कितनी रखी जा सकती है कीमत, जानिए यहां

    विक्टोरिस एसयूवी चार वेरिएंट : एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में आएगी, जिनमें से टॉप दो वेरिएंट के साथ ऑप्शनल (ओ) सब-वेरिएंट मिलेंगे 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 05, 2025 10:41 ist
    info icon
    published onSep 05, 2025 10:41 IST
    last updated onSep 05, 2025 10:41 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में मारुति की नई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार 'विक्टोरिस' से भारत में पर्दा उठा है। इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप, इंजन ऑप्शन और फीचर से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आ गई है। मारुति विक्टोरिस एसयूवी की बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है। इस अपकमिंग कार को मारुति के एरीना शोरूम्स के जरिए बेचा जाएगा। सामने आई जानकारियों के अनुसार हमनें नई विक्टोरिस एसयूवी की वेरिएंट-वाइज कीमतों का अनुमान लगाया है जो इस प्रकार हो सकती हैं :-

    वेरिएंट 

    संभावित कीमत 

    1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी 

    एलएक्सआई एमटी 

    9.75 लाख रुपये 

    वीएक्सआई एमटी

    10.85 लाख रुपये 

    वीएक्सआई एटी  

      11.92  लाख रुपये 

    जेडएक्सआई एमटी

      13.10  लाख रुपये 

    जेडएक्सआई एटी 

      14.50  लाख रुपये 

    जेडएक्सआई (ओ) एमटी  

      14 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई (ओ) एटी  

      15.40 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस एमटी  

      15.10 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस एटी

      16.50 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस एटी एडब्लूडी 

      17.70 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस (ओ) एमटी

      16.50 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस (ओ) एटी

      17.70 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस (ओ) एटी एडब्लूडी

      18.40 लाख रुपये 

    1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी 

    वीएक्सआई

      14.50 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई 

      17 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई (ओ)

      18 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस 

      19 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई प्लस (ओ)

      20 लाख रुपये 

    1.5-लीटर पेट्रोल + सीएनजी पावरट्रेन

    एलएक्सआई एमटी सीएनजी 

      10.75 लाख रुपये 

    वीएक्सआई एमटी सीएनजी

      11.65 लाख रुपये 

    जेडएक्सआई एमटी सीएनजी 

      14.10 लाख रुपये 

    *नोट : यह सभी कीमतें एक अनुमान है। विक्टोरिस एसयूवी की ऑफिशियल कीमतें दिवाली 2025 के आसपास साझा की जाएगी। इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस 11 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    फीचर 

    मारुति विक्टोरिस एसयूवी कार में कई शानदार फीचर दिए गए हैं, जिनमें से कई फीचर मारुति की इस कार में पहली बार मिल रहे हैं।  

    इस गाड़ी में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 8-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    Maruti Victoris dashboard

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), और कुछ लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिए गए हैं।  

    इंजन ऑप्शन 

    मारुति विक्टोरिस एसयूवी कार के इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड

    1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    1.5 लीटर पेट्रोल + सीएनजी  

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील ड्राइव (एफडब्लूडी) / ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी)

    फ्रंट-व्हील ड्राइव (एफडब्लूडी)  

    फ्रंट-व्हील ड्राइव (एफडब्लूडी)

    पावर

    103 पीएस 

    116 पीएस (संयुक्त) 

    88 पीएस 

    टॉर्क

    139 एनएम 

    141 एनएम (हाइब्रिड) 

    122 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    ई-सीवीटी^

    5-स्पीड एमटी 

    माइलेज

    21.18 किमी/लीटर (एफडब्लूडी एमटी), 21.06 किमी/लीटर (एफडब्लूडी एटी)), 19.07 किमी/लीटर (एडब्लूडी एटी)

    28.65 किमी/लीटर 

    27.02 किमी/किलोग्राम 

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ईसीवीटी - इलेक्ट्रॉनिक कंटिन्यूअसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    ^एफडब्ल्यूडी = फ्रंट-व्हील-ड्राइव; एडब्ल्यूडी = ऑल-व्हील-ड्राइव 

    विक्टोरिस में ग्रैंड विटारा वाले सभी इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें ज्यादा एफिशिएंट स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप भी शामिल है। इसमें एडब्ल्यूडी ऑप्शन भी दिया गया है जो कि इसमें केवल टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई+ के साथ दिया गया है और इसके साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    मुकाबला 

    Maruti Victoris rear

    मारुति विक्टोरिस कार का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Victoris पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    M
    micheal xavier raj
    Sep 11, 2025, 11:46:56 PM

    Good car sir

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      dr rk grover
      Sep 9, 2025, 7:57:23 AM

      Seems good car. It has almost all the features I was looking for in Vitara since Aug 23. I booked Brezza in May23 & changed it to Vitara in Aug23. I kept waiting for the features now seen in Victoris

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sunilkulkarni
        Sep 7, 2025, 6:12:43 PM

        No choice Govt has done and all new engines are complisnt

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है