मारुति ग्रैंड विटारा कल होगी शोकेस, भारत में अगस्त तक हो सकती है लॉन्च
मारुति की भारत में लॉन्च होने वाली अगली कार नई ग्रैंड विटारा होगी जिससे कल पर्दा उठेगा। भारत में इस कार को अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
- Write a कमेंट

- नई मारुति ग्रैंड विटारा टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर का क्रॉसबैज वर्जन है।
- इसमें टोयोटा वाली 1.5-लीटर माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है।
- इसमें माइल्ड-हाइब्रिड मैनुअल पावरट्रेन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।
- टोयोटा एसयूवी से अलग दिखाने के लिए इसमें यूनीक स्टाइल दी जाएगी।
- इसकी फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ और 9-इंच टचस्क्रीन शामिल होगी।
- भारत में इसे अगस्त के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 9.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
मारुति की भारत में लॉन्च होने वाली अगली कार नई ग्रैंड विटारा होगी जिससे कल पर्दा उठेगा। भारत में इस कार को अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
प्लेटफार्म व पावरट्रेन
ग्रैंड विटारा को टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह दोनों ही मॉडल्स कॉम्पेक्ट एसयूवी कारें होंगी जिनमें माइल्ड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेंगी। मारुति-टोयोटा की यह एसयूवी कारें माइल्ड हाइब्रिड 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (102 पीएस) (5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी) के साथ आएंगी। इसके अलावा इन दोनों ही कारों के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन (ई-सीवीटी) भी मिलेगी जिसका संयुक्त पावर आउटपुट 116 पीएस होगा।
इन दोनों ही एसयूवी कारों में इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 80.2 पीएस की पावर और 141 एनएम का टॉर्क देंगी। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) ऑप्शनल मिलेगा।
एक्सटीरियर व इंटीरियर

हाइराइडर और ग्रैंड विटारा दोनों ही एसयूवी कारों में एलईडी लाइटिंग और अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, मगर इनकी डिज़ाइनिंग में अंतर जरूर देखने को मिलेगा। केबिन की बात करें तो मारुति की एसयूवी में ऑल-ब्लैक कलर थीम दी जाएगी, जबकि टोयोटा हाइराइडर के इंटीरियर में वेरिएंट अनुसार मोनोटोन और ड्यूल-टोन ऑप्शंस मिलेंगे।
फीचर लिस्ट

मारुति की एसयूवी कार में हाइराइडर वाले ही फीचर्स डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 9-इंच टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा दिए जाएंगे। अनुमान है कि कंपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलैस फोन चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर भी दे सकती है।
पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और चारों ओर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे।
प्राइस व कंपेरिजन

अनुमान है कि मारुति ग्रैंड विटारा की प्राइस भारत में 9.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी का मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूज़र, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक और हुंडई क्रेटा से होगा।














