English | हिंदी
मारूति स्विफ्ट जेडप्लस एएमटी लॉन्च
एएमटी की चाहत रखने वाले ग्राहकों को अब फीचर से समझौता नहीं करना पड़ेगा
34 Views
- Write a कमेंट

मारूति सुज़ुकी ने नई स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट जेडप्लस को एएमटी गियरबॉक्स से लैस कर दिया है। इससे पहले केवल वी और जेड वेरिएंट में ही एएमटी का विकल्प मिलता था। एएमटी वर्जन की कीमत मैनुअल वर्जन से करीब 47,000 रूपए अधिक है।

| पेट्रोल | डीज़ल | ||
| स्विफ्ट जेडएक्सआई प्लस | 7.29 लाख रूपए | स्विफ्ट जेडडीआई | 8.29 लाख रूपए |
| स्विफ्ट जेडएक्सआई प्लस एजीएस | 7.76 लाख रूपए | स्विफ्ट जेडडीआई प्लस | 8.76 लाख रूपए |

टॉप वेरिएंट में एएमटी का विकल्प आने के बाद अब एएमटी की चाहत रखने वाले ग्राहकों को फीचर से समझौता नहीं करना पड़ेगा। टॉप वेरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइटें, मशीन फिनिश अलॉय व्हील, रियर कैमरा और सेंसर जैसे कई काम के फीचर दिए गए हैं।
यह भी पढें : 2018 मारूति सियाज़ से उठा पर्दा
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














