• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्रेक में खामी, मारूति ने वापस बुलाई 52,686 कारें

    मारूति की इन कारों में नई स्विफ्ट और बलेनो शामिल हैं

    cardekho
    cardekho
    published on मई 08, 2018 14:45 ist
    info icon
    published onMay 08, 2018 14:45 IST
    last updated onMay 08, 2018 14:45 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Swift

    मारूति सुज़ुकी ने नई स्विफ्ट और बलेनो की कुल 52,686 यूनिट को वापस बुलाने (रिकॉल) की घोषणा की है। ये सभी कारें एक दिसंबर 2017 से 16 मार्च 2018 के बीच बनी हैं। इन कारों के ब्रेक वैक्यूम होज़ में खराबी का पता चला है। कंपनी का कहना है कि इस समस्या से प्रभावित कारों को 14 मई 2018 से रिकॉल करना शुरू किया जाएगा।

    अगर आपके पास भी नई स्विफ्ट या बलेनो है तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं कि आपकी कार इस समस्या से प्रभावित है या नही। सबसे पहले आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। यहां कंपनी ने इंपोर्टेंट इंफॉर्मेशन सेक्शन का आइकन लगा रखा है, जिस पर क्लिक करना है। अब नई स्विफ्ट और बलेनो के रिकॉल से जुड़ी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। इस में नीचे की तरफ कंपनी ने एक लिंक दिया है, जिस में कार के 14 डिजिट का चेसिस नंबर डालकर आप पता लगा सकते हैं कि आपकी कार इस समस्या से प्रभावित है या नही।

    अगर आपकी कार इस समस्या से प्रभावित है तो आप अपने नजदीकी मारूति सुज़ुकी डीलरशिप पर जाकर इसे सही करवा सकते हैं। ध्यान रहे कि कंपनी इस समस्या को 14 मई 2018 से सही करना शुरू करेगी। इस के लिए कंपनी कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगी। यह सेवा कंपनी की ओर से फ्री में दी जा रही है।

    यह भी पढें : 2018 मारूति विटारा ब्रेज़ा से जुड़ी जानकारियां हुईं लीक

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है