• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति इग्निस को सिर्फ 20 दिन में मिलीं 10,000 से ज्यादा बुकिंग

    इग्निस के लिए अभी से 2 से 3 महीने की वेटिंग चल रही है

    रचित शैड
    रचित शैड
    published on जनवरी 20, 2017 13:19 ist
    info icon
    published onJan 20, 2017 13:19 IST
    last updated onJan 20, 2017 13:19 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय कार बाजार में मारूति सुज़ुकी इग्निस शुरू से ही चर्चा में बनी हुई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 1 जनवरी को शुरू की थी और अब तक इस कार ने 10,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है। इग्निस की लॉन्चिंग 13 जनवरी को हुई थी, उस दिन कंपनी ने बताया था कि इग्निस को 6,000 बुकिंग मिल चुकी हैं।

    मारूति सुज़ुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरएस कल्सी ने ईटी ऑटो को वार्ता में बताया कि जब से इग्निस की बुकिंग शुरू हुई, तभी से इसकी मांग लगातार बनी हुई है। 20 दिनों से भी कम समय में इग्निस को 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं, जो हमारे अनुमान से ज्यादा है।

    इग्निस की बात करें तो अच्छी मांग के चलते इसका वेटिंग पीरियड 2 महीने से 3 महीने का हो गया है। इग्निस को मारूति सुज़ुकी के गुरूग्राम (गुड़गांव) स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। इसी प्लांट में मारूति सुज़ुकी बलेनो और विटारा ब्रेज़ा को भी तैयार किया जा रहा है।

    इग्निस के साथ मारूति सुज़ुकी ने इस साल का पहला लॉन्च किया है। कंपनी जल्द ही बलेनो आरएस, पेट्रोल इंजन वाली विटारा ब्रेज़ा, सियाज़ फेसलिफ्ट और नई स्विफ्ट भी उतारने वाली है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है