• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2021 में दो लाख से ज्यादा गाड़ियां की एक्सपोर्ट

    मारुति की बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो और विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुए मॉडल्स हैं।

    भानु
    भानु
    modified on जनवरी 04, 2022 11:04 ist
    info icon
    published onJan 04, 2022 11:01 IST
    last updated onJan 04, 2022 11:04 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति की बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो और विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुए मॉडल्स रहे हैं।

    घरेलु बाजार में मारुति को हर महीने लगभग एक लाख से ज्यादा युनिट्स बिक्री के आंकड़े मिलना कोई नई बात नहीं है। वहीं कंपनी अच्छी खासी संख्या में व्हीकल एक्सपोर्ट भी करती है। मारुति ने 2021 में अपने इंडियन प्लांट्स से दूसरे देशों में 2,05,450 यूनिट्स व्हीकल बेच डाले हैं। मारुति की बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो और विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुए मॉडल्स हैं। इनके अलावा इस ब्रांड ने जिम्नी और सेलेरियो समेत 10 अन्य मॉडल्स भी एक्सपोर्ट किए हैं।

    इस मौके पर मारुति के एमडी एवं सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि “मारुति सुजुकी दुनिया के लिए भारत सरकार के मेक इन इंडिया विजन को पूरा करने को लेकर समर्पित है। आज हमनें हमारी कारों की क्वालिटी, टेक्नोलॉजी, विश्वसनीयता, परफॉर्मेंस के दम पर दुनियाभर के ग्राहकों का भरोसा जीता है। हम अपनी मूल कंपनी, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और ग्लोबल मार्केट्स में उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स को चुनौतीपूर्ण समय में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम अपने पूरी दुनिया में मौजूद ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें इसी तरह आगे भी संतुष्ट रखेंगे।”

    बता दें कि मारुति सुजुकी ने 1986-87 में अपने व्हीकल्स एक्सपोर्ट करने शुरू किए थे और हंगरी देश में कंपनी ने अपना सबसे बड़ा कंसाइनमेंट भेजा था। आज मारुति करीब 100 देशों में अपनी कारें एक्सपोर्ट कर रही है। कंपनी के प्रोडक्ट्स लेटिन अमेरिका, आसियान, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट समेत कई पड़ोसी देशों में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है