• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति एस-क्रॉस के नए अवतार की तस्वीरें हुईं लीक

    अगर आपकी दिलचस्पी मारूति की क्रॉसओवर एस-क्रॉस में है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। सुज़ुकी जल्द ही एसएक्स-4 एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर सकती है। इस मॉडल की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं हैं। तस्वीरों से नए मॉडल के एक्सटीरियर और इंटीरियर की जानकारी मिलती है। माना जा रहा है कि यह तस्वीरें फ्रांस में आयोजित हुई एक डीलर प्रेजेंटेशन में रखी गई थीं।

    नबील
    नबील
    Published On फरवरी 15, 2016 13:16 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2016 13:07 IST
    last updated onFeb 15, 2016 13:16 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    S-Cross

    S-Cross Facelift

    बदलाव की बात करें तो नए मॉडल में काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। कार की फ्रंट ग्रिल और हैडलैंप को नया डिजायन दिया गया है। बोनट पर भी बोल्ड शोल्डर लाइन दी गई हैं, फॉग लैंप का शेप और बंपर का डिजायन भी पहले की तुलना में बदला गया है। कार के इंटीरियर में भी काफी बदलाव हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले जैसा ही है, डैशबोर्ड का ले-आउट 2-टोन कलर में दिया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह मॉडल भारतीय बाजार में कब तक उपलब्ध होगा। लेकिन माना जा रहा है कि मारूति एस-क्रॉस की बिक्री बढ़ाने के लिए इसे घरेलू बाजार में भी पेश कर सकती है। फेसलिफ्ट मॉडल में दिए जाने वाले इंजन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसमें बूस्टरजेट इंजन दिया जा सकता है।  

    S-Cross Facelift

    मौजूदा एस-क्रॉस वैसे तो कंपनी के लिए कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई। इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने जनवरी में इसके दामों में  दो लाख रूपए की कटौती भी की। इससे एस-क्रॉस का टॉप वेरिएंट डीडीआईएस-320 अल्फा की कीमत 11.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) हो गई,पहले इसके दाम 13.74 लाख रूपए थे। वहीं डीडीआईएस-200 इंजन रेंज में भी 40 हजार से 66 हजार रूपए की कटौती की गई।

    यह भी पढ़ें : मारूति विटारा ब्रेज़ाः पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी, जिसमें मिलेगा तीन अलग-अलग थीम चुनने का विकल्प

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है