• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति स्यूडो: क्या क्रेटा के मुकाबले में कंपनी उतारने जा रही है ये नई कार? जानिए यहां

    हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो इस नाम से कंपनी एक मेड इन इंडिया कॉम्पैक्ट एसयूवी उतार सकती है जिसे कंपनी के लाइनअप में ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच पोजिशन किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On जून 23, 2025 15:19 ist
    info icon
    published onJun 23, 2025 15:19 IST
    last updated onJun 23, 2025 15:19 IST
    364 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Escudo launch soon?

    मारुति सुजकी अपने दमदार कार लाइनअप में एक और एसयूवी कार शामिल करने की योजना बना रही है। इसका नाम “स्यूडो” है जो कि जापान जैसे मार्केट में सुजुकी विटारा का इंटरनेशनल वर्जन है। 

    अब इस कार के बारे में अब तक जितनी जानकारी आई है उसके बारे में जानिए आगे:

    ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच पोजिशन किया जाएगा इसे 

    Maruti Escudo 7-seater SUV front

    इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को वाय17 कोडनेम दिया जा सकता है जिसे कंपनी के लाइनअप में ब्रेजा सब 4 मीटर एसयूवी और ग्रैंड विटारा प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच पोजिशन किया जाएगा जिससे मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी मजबूत मौजूदगी हो जाएगी। 

    इस नई मारुति कार को सुजुकी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिसपर ग्रैंड विटारा भी तैयार हो चुकी है। इसका व्हीलबेस लंबा होगा और इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा। 

    इसे ग्रैंड विटारा वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार जरूर किया जाएगा मगर स्यूडो ज्यादा अफोर्डेबल होगी और इसे नेक्सा के बजाए अरीना डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा जबकि ​ग्रैंड विटारा नेक्सा के जरिए बिकती है। 

    मारुति स्यूडो: डिजाइन

    Maruti Escudo 7-seater SUV front

    इस कार से जुड़ी काफी जानकारी सामने नहीं आई है मगर हमारा मानना है कि इसका डिजाइन एसयूवी जैसा होगा। इसका स्टांस स्कवायर्ड हो सकता है और इसमें कम क्लैडिंग नजर आ सकती है,साथ ही ग्रैंड विटारा के मुकाबले इसका फ्रंट ज्यादा अपराइट हो सकता है। 

    मारुति स्यूडो: पावरट्रेन

    स्यूडो एसयूवी में मारुति के माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि अर्टिगा और ग्रैंड विटारा में भी दिया गया है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स के आॅप्शंस दिए जा सकते हैं इसके अलावा इसमें सीएनजी का भी आॅप्शन दिया जा सकता है। 

    ग्रैंड विटारा कार की कीमत से इसकी कीमत कम रखने के लिए इसमें ग्रैंड विटारा की तरह फुल हाइब्रिड सेटअप नहीं दिया जा सकता है। 

    मारुति स्यूडो:केबिन और फीचर्स 

    Maruti Escudo 7-seater SUV cabin

    इस कार में नए डिजाइन का डैशबोर्ड,बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉयड आॅटो और फुल डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लल्स्टर दिया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स नहीं दिए जा सकते हैं जो कि ग्रैंड विटारा में दिए गए हैं। 

    इस कार में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फील गुड फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    मारुति स्यूडो: सेफ्टी फीचर्स 

    Maruti Escudo 7-seater SUV rear

    सेफ्टी की बात करें तो इस नई कार में 6 एयरबैग्स,एबीएस,रिमााइंडर के साथ 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट,ईएससी आदि जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा और यहां तक कि लेवल 1 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट में मिल सकते हैं। 

    ये कार भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग लेकर आ सकती है क्योंकि अब मारुति भी अपनी कारों को सेफ बनाने की दिशा में काम कर रही है। 

    लॉन्च टाइमलाइन,संभावित कीमत और कंपेरिजन

    मारुति स्यूडो को दिवाली 2025 से पहले सितंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकती है और इसकी शुरूआती कीमत 9.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है जो कि ब्रेजा के मिड वेरिएंट से ज्यादा और ग्रैंड विटारा के बेस वेरिएंट से 1 लाख रुपये कम रखी जा सकती है।  

    इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और  नेक्सा की मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara 3-row पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है