• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति डिजायर Vs फोर्ड एस्पायर: किसकी परफॉर्मेंस है बेहतर? जानिए यहां

    यहां हमने दोनों कारों के इंजन परफॉरमेंस और माइलेज की तुलना की है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On फरवरी 09, 2019 14:00 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2019 14:00 IST
    last updated onFeb 09, 2019 14:00 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने कुछ महीनों पहले ही एस्पायर कॉम्पैक्ट सेडान का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे कई कॉस्मेटिक बदलावों और फीचर के साथ उतारा है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें पुराने 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन को भी पेश किया। यह इंजन 96पीएस की पावर जनरेट करता है। हमने इस इंजन के परफॉरमेंस की तुलना सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारूति डिजायर के इंजन से की है। तो क्या रहे नतीजे, जानेंगे यहां: -      

    परफॉरमेंस (टेस्ट के अनुसार)

     

    फोर्ड एस्पायर

    मारूति सुजुकी डिजायर 

    0-100किमी/घंटा

    12.01 सेकंड

    11.88s

    क्वाटर मिल (400मीटर)

    18.20 सेकंड @122.33किमी/घंटा

    18.13 सेकंड @123.50किमी/घंटा

    30-80किमी/घंटा (तीसरा गियर)

    11.47 सेकंड

    10.39 सेकंड

    40-100किमी/घंटा (चौथा गियर)

    21.35 सेकंड

    19.82 सेकंड

    ब्रेकिंग (100-0किमी/घंटा )

    44.76 मीटर

    44.66 मीटर

    ब्रेकिंग (80-0किमी/घंटा )

    28.39 मीटर

    28.15 मीटर

    ध्यान दें: यहां हमने दोनों कारों के मैनुअल गियरबॉक्स से लेस पेट्रोल इंजन की तुलना, हमारे टेस्टिंग परिणामों के अनुसार की है।  

    तुलना से साफ़ है कि परफॉरमेंस के लिहाज़ से डिजायर एस्पायर से आगे है। हालांकि 0 से 100किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने और क्वाटर मिल की दूरी तय करने में दोनों कारों के बीच समय का अंतर बहुत कम है, जो कि ड्राइविंग स्किल पर भी निर्भर करता है। वहीं, तीसरे गियर में 30 से 80किमी/घंटे और चौथें गियर पर 40 से 100किमी/घंटे की रफ़्तार पकड़ने में भी डिजायर 1 सेकंड से ज्यादा के अंतर से आगे रही। 

    बात की जाए दोनों कारों के ब्रेकिंग परफॉरमेंस की तो यहां भी एस्पायर डिजायर से पीछे रही। हालांकि दोनों कारों के स्टॉपिंग डिस्टेंस में अंतर कुछ मिलीसेकंड का ही था। 

    माइलेज (टेस्ट के अनुसार)

     

    फोर्ड एस्पायर

    मारूति सुजुकी डिजायर

    सिटी

    15.92किमी/लीटर

    15.85किमी/लीटर

    हाईवे

    19.52किमी/लीटर

    20.90किमी/लीटर

    सिटी:हाईवे

    फोर्ड एस्पायर

    मारूति सुजुकी डिजायर

    50:50

    17.54किमी/लीटर

    18.03किमी/लीटर

    75:25

    16.69किमी/लीटर

    16.87किमी/लीटर

    25:75

    18.47किमी/लीटर

    19.36किमी/लीटर

    हमारे माइलेज टेस्ट में फोर्ड एस्पायर का सिटी माइलेज डिजायर की तुलना में .07किमी/लीटर ज्यादा रहा। हालांकि हाईवे पर डिज़ायर का माइलेज एस्पायर से ज्यादा रहा। दोनों कारों में हाईवे माइलेज का अंतर 1किमी/लीटर से ज्यादा का रहा। हमने तीन अलग अलग ड्राइविंग पैटर्न पर भी दोनों कारों के माइलेज की गणना की, जिसमे भी डिजायर आगे रही। 

    निष्कर्ष: हमारे टेस्ट के अनुसार दोनों कारों में मुकाबला कांटे का रहा। मारुति सुजुकी डिजायर परफॉर्मेंस के लिहाज़ से फोर्ड एस्पायर से आगे रही। हालांकि दोनों के बीच का अंतर काफी कम रहा। माइलेज टेस्ट में एस्पायर का सिटी-माइलेज डिजायर से ज्यादा रहा, लेकिन हाईवे माइलेज में डिजायर आगे रही। ओवरऑल, डिजायर का पेट्रोल-एमटी वर्ज़न एस्पायर के पेट्रोल एमटी वर्ज़न से आगे है। 

    यह भी पढ़ें:  फोर्ड-फॉक्सवेगन में करार: दोनों कंपनियां उतारेगी एंडेवर पर बेस्ड पिक-अप ट्रक

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है