• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति डिजायर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 25 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    ये इंडस्ट्री की पहली सेडान भी है जो 10 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर पाई है और सेडान कार सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 50 प्रतिशत है।

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 15, 2023 17:37 ist
    info icon
    published onSep 15, 2023 17:37 IST
    last updated onSep 15, 2023 17:37 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Dzire

    • 2008 में लॉन्च हुई इस कार के मौजूदा थर्ड जनरेशन मॉडल को 2017 में किया गया था लॉन्च
    • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियरव्यू कैमरा और ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें जिसके साथ सीएनजी पावरट्रेन की भी दी गई है चॉइस
    • 6.51 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है इसकी कीमत 

    मारुति सुजुकी डिजायर ने देश के अब तक 25 लाख परिवारों का हिस्सा बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है।  

    Maruti Dzire

    इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग एंड सेल्स डिपार्टमेंट के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि "मारुति सुजुकी भारत में सभी सेगमेंट मेंं ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स वाले बेंचमार्क प्रोडक्ट पेश करने के लिए हमेशा से ही प्रतिबद्ध रही है। हमारे प्रोडक्ट्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, इनोवेटिव फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ पेश किए जा रहे हैं। डिजायर कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है और कस्टमर अपनी पहली सेडान के तौर पर इसे चुनते हैं। हम डिजायर को एक ब्रांड बनाने के लिए इसके 25 लाख कस्टमर्स का धन्यवाद करते हैं।"

    मारुति डिजायर का अब तक ऐसा रहा सफर

    Maruti Dzire

    डिजायर कार को 2008 में 'स्विफ्ट डिजायर' नाम से पेश किया गया था जो कि हैचबैक का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। तब ये 4.2 मीटर लंबी कार थी जो कि कमर्शियल के साथ साथ प्राइवेट कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर हुई। इसके सेकंड जनरेशन मॉडल को साल 2012 में पेश किया गया था जहां फिर इसकी लंबाई को 4 मीटर से कम कर दिया गया। 

    मौजूदा मॉडल में ये दिए गए हैं फीचर्स

    Maruti Dzire

    मार्केट में अभी मारुति सुजुकी डिजायर कार का थर्ड जनरेशन मॉडल बिक रहा है जो कि पिछले 15 सालों से बेस्ट सेलिंग सेडान रही है। इसमें ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी और एक रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये काफी बेस्ट लुकिंग सेडान भी है जो कि अपने हैचबैक वर्जन स्विफ्ट से अलग दिखाई देती है। 

    यह भी पढ़ें: मारुति डिजायर Vs हुंडई ऑरा: दोनों कारों में से कौन है बेहतर, जानिए इस कंपेरिजन रिव्यू के जरिए

    इंजन, कीमत और कंपेरिजन

    Maruti Dzire

    मारुति डिजायर सेडान में 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क आउटपुट देने वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। इसमें सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है, जिसका माइलेज 31.12 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। मारुति डिजायर की कीमत 6.51 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जिसका मुकाबला होंडा अमेज,हुंडई वरना और टाटा टिगॉर जैसी सेडान कारों से है। 

    यह भी देखेंः मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट Dzire 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है