• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो में नए सेगमेंट फर्स्ट सेफ्टी फीचर हुए शामिल

    बलेनो कार में अब एडजस्टेबल हेडरेस्ट और पीछे वाली सीट पर बैठे मिडिल पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    published on मई 02, 2023 20:20 ist
    info icon
    published onMay 02, 2023 20:20 IST
    last updated onMay 02, 2023 20:20 IST
    703 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno

    मारुति ने बलेनो कार में दो नए सेफ्टी फीचर शामिल किए हैं। इसमें पीछे वाली सीट पर मिडिल पैसेंजर के लिए सेगमेंट फर्स्ट थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें मिडिल पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट भी शामिल किया गया है। जल्द ही ये फीचर बलेनो बेस्ड टोयोटा ग्लैंजा में भी दिए जा सकते हैं।

    सरकार के नए सेफ्टी नॉर्म्स

    भारत सरकार ने पिछले साल पीछे वाले पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट अनिवार्य किया था। सरकार ने यह फैसला कार हादसे में टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन होने के बाद लिया था। ऐसे में जब कोई भी कंपनी अपनी अफोर्डेबल कारों में थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट नहीं दे रही है, तब मारुति ने इस मामले में पहला कदम बढ़ाया है।

    Maruti Baleno curtain airbags

    पीछे वाले पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट अनिवार्य करने के साथ ही भारत सरकार ने अक्टूबर 2023 तक आठ पैसेंजर वाली कारों में छह एयरबैग स्टैंडर्ड देने की डेडलाइन भी तय की है। हालांकि मिनिमम एयरबैग को कानून में शामिल करना अभी बाकी है क्योंकि ज्यादा एयरबैग से पैसेंजर की सुरक्षा ज्यादा पुख्ता होना जरूरी नहीं है।

    बलेनो सेफ्टी फीचर

    maruti baleno

    बलेनो गाड़ी को 2022 की शुरुआत में दूसरा मिडलाइफ अपडेट मिला था। मारुति ने इस हैचबैक कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल स्टार्ट असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए हैं। इसके अलावा मारुति सुजुकी बलेनो में ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    वेरिएंट, प्राइस और कंपेरिजन

    Maruti Baleno rear

    मारुति बलेनो (Maruti Baleno) चार वेरिएंट्स - सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा, टाटा अल्ट्रोज और सिट्रोएन सी3 से है।

    यह भी देखेंः बलेनो कार प्राइस ऑन रोड

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है