• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 से पहले मारूति ऑल्टो बीएस-6 इंजन से लैस होगी

    मारूति ऑल्टो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, ऐसे में कंपनी सबसे पहले इसे ही बीएस-6 इंजन से लैस करेगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मार्च 06, 2018 12:24 ist
    info icon
    published onMar 06, 2018 12:24 IST
    last updated onMar 06, 2018 12:24 IST
    47 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto K10

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुज़ुकी ने बीएस-6 इंजन पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी सबसे पहले ऑल्टो कार को बीएस-6 इंजन से लैस करने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि वह अप्रैल 2020 से पहले बीएस-6 इंजन वाली ऑल्टो को मार्केट में उतार देगी। देश में बीएस-6 उत्सर्जन नियम एक अप्रैल 2020 से लागू होंगे।

    कंपनी के अनुसार ऑल्टो के दोनों पेट्रोल इंजन 796 सीसी और 998 सीसी को बीएस-6 नियमों के अनुसार मॉडिफाई किया जाएगा। ये दोनों इंजन मारूति ओमिनी, वेगन-आर और सेलेरियो में भी लगे हैं। अपग्रेड करने के बाद कंपनी इन्हें बाकी कारों में भी जोड़ देगी।

    Maruti Alto 800

    मारूति ऑल्टो को बीएस-4 से बीएस-6 वाले इंजन में अपग्रेड करने पर इसकी कीमत में 10,000 रूपए से लेकर 20,000 रूपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय में मारूति ऑल्टो की कीमत 2.51 लाख रूपए से शुरू होती है जो 4.19 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    डीज़ल इंजन वाली कारों को बीएस-6 मानकों पर लाने के लिए कंपनियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बीएस-6 मानकों पर लाने के लिए डीज़ल इंजन को ज्यादा साफ-सुथरा करना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीएस-6 वाली डीज़ल कारें पहले से करीब एक लाख रूपए तक महंगी हो सकती हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है