• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 के कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन नहीं मिलेंगे जबक इसी प्राइस रेंज वाली किया सेल्टोस और हुंडई अल्क्जार के कुछ वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन ऑप्शन दिया गया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 17, 2021 16:00 ist
    info icon
    published onSep 17, 2021 16:00 IST
    last updated onSep 17, 2021 16:00 IST
    6.4K Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सयूवी700 रेड रेज, मिडनाइट ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट, डैजलिंग सिल्वर और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में मिलेगी।
    • रेड रेज के अलावा सभी कलर नए है जो महिंद्रा की दूसरी नई कारों में नहीं मिलते हैं।
    • यह एसयूवी कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलेगी। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी।
    • ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम इसके टॉप मॉडल में ही दिया जाएगा।
    • महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।

    कुछ समय पहले महिंद्रा एक्सयूवी700 के वेरिएंट वाइज ट्रांसमिशन और सीटिंग कॉम्बिनेशन की जानकारी सामने आई थी। अब कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन की डिटेल जारी की है। यहां देखिए कौनसे कलर में मिलेगी ये महिन्द्रा कारः-

    • रेड रेज

    • मिडनाइट ब्लैक

    • एवरेस्ट व्हाइट

    • डैज्जलिंग सिल्वर

    • इलेक्ट्रिक ब्लू

    महिंद्रा एक्सयूवी700 सात मोनोटोन कलर शेड में मिलेगी। इसमें ड्यूल-टोन कलर का ऑप्शन नहीं दिया गया है। रेड रेज (थार में दिया गया) के अलावा बाकी सभी कलर्स नए हैं जो आपको महिंद्रा के हाल ही में आए मॉडल्स में नहीं मिलेंगे। अगर आपको ड्यूल-टोन कलर चाहिए तो इस सेगमेंट में सिर्फ हुंडई अल्कजार एकमात्र ऑप्शन है जिसमें ड्यूल-टोन शेड दिया गया है। इसके अलावा इसी प्राइस रेंज में आने वाली किया सेल्टोस और निसान किक्स के कुछ वेरिएंट्स में भी ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन दिया गया है।

    यह महिंद्रा एसयूवी दो वेरिएंट एमएक्स और एएक्स में मिलेगी जिनके कई सब वेरिएंट्स भी होंगे। इसे 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा। इसमें दो 10.25 इंच की डिस्प्ले, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स, अमेजन अलेक्सा कनेक्टिविटी और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर मिलेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ड्राइवर ड्रोसीनेस डिटेक्शन जैसे फीचर मिलेंगे।

    इंजन स्पेसिफिकेशनः-

     

    पेट्रोल

    डीजल (एमएक्स)

    डीजल (एएक्स)

    इंजन

    2-लीटर टर्बो

    2.2-लीटर

    2.2-लीटर

    पावर

    200पीएस

    155पीएस

    185पीएस

    टॉर्क

    380एनएम

    360एनएम

    420एनएम (एमटी)/ 450एनएम (एटी)

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    ड्राइवरट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव/ ऑल व्हील ड्राइव

    इसमें तीन ड्राइव मोडः जिप, जेप और जूम मिलेंगे। हालांकि ये मोड इसके कुछ डीजल वेरिएंट में ही दिए जाएंगे।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 12 लाख रुपये से शुरू होती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके सभी वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट जारी नहीं की है। हमारा मानना है कि इसके टॉप मॉडल की कीमत 22 लाख रुपये के करीब हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार से होगा।

    यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा को मिलने वाली महिंद्रा एक्सयूवी700 के जेवलिन एडिशन से जल्द उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है