• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के माइलेज व परफॉर्मेंस की जानकारी आई सामने

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (फेसलिफ्ट एक्सयूवी300) को 29 अप्रैल को शोकेस किया जाएगा। कंपनी ने इस अपडेटेड एसयूवी कार का नया टीजर जारी किया है, जिससे इसमें कई एक्सटीरियर व इंटीरियर फीचर्स मिलना कंफर्म हो गए हैं। नए टीजर के जरिए हमें इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है जो इस प्रकार होंगे:

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 24, 2024 19:32 ist
    info icon
    published onApr 24, 2024 19:32 IST
    last updated onApr 24, 2024 19:32 IST
    658 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV 3XO performance and mileage details teased

    • फेसलिफ्ट महिंद्रा एक्सयूवी300 (एक्सयूवी 3एक्सओ) से 29 अप्रैल को पर्दा उठेगा।

    • नए टीजर से इसमें डीजल के साथ पुराने 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की बजाए टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का मिलना कंफर्म हो गया है।

    • कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार को महज 4.5 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।

    • इसमें मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे।

    • नई महिंद्रा एसयूवी कारों की तरह इसमें भी तीन ड्राइव मोड : जिप, जैप और जूम मिलेंगे।

    • भारत में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, इसकी कीमत 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (फेसलिफ्ट एक्सयूवी300) को 29 अप्रैल को शोकेस किया जाएगा। कंपनी ने इस अपडेटेड एसयूवी कार का नया टीजर जारी किया है, जिससे इसमें कई एक्सटीरियर व इंटीरियर फीचर्स मिलना कंफर्म हो गए हैं। नए टीजर के जरिए हमें इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है जो इस प्रकार होंगे:

    पावरट्रेन व स्पेसिफिकेशन डिटेल

    अनुमान है कि एक्सयूवी 3एक्सओ में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं जो इस प्रकार हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    110 पीएस 

    130 पीएस 

    117 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम 

    250 एनएम तक 

    300 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी 

    6-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी (अनुमानित) 

    नए टीजर के अनुसार, महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 3एक्सओ कार में डीजल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स की बजाए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दे सकती है। इसके अलावा इसकी पावरट्रेन में और कोई दूसरे बदलाव देखने को नहीं मिले हैं।
    जारी हुए लेटेस्ट वीडियो के अनुसार, एक्सयूवी 3एक्सओ एसयूवी कार के डीजल-ऑटोमेटिक वर्जन का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 20.1 किलोमीटर प्रति लीटर हो सकता है। अनुमान है कि कंपनी इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार के पावरट्रेन-वाइज माइलेज फिगर से शोकेसिंग के दौरान पर्दा उठा सकती है।

    Mahindra XUV 3XO claimed 0-60 kmph sprint time

    कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को महज 4.5 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। टीजर से कंफर्म हुआ है कि इसमें महिंद्रा एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन की तरह तीन ड्राइव मोड : जिप, जैप और जूम दिए जाएंगे।

    डिजाइन

    Mahindra XUV 3XO headlight

    इससे पहले जारी हुए टीजर के अनुसार एक्सयूवी 3एक्सओ में नई डिजाइन की ग्रिल (ट्राएंगुलर एम्बेलिशमेंट के साथ), नए अलॉय व्हील्स और एलईडी कनेक्टेड टेललाइटें दी जाएंगी। केबिन के अंदर इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा, जिस पर फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन और नए क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को पोजिशन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूजी प्रोडक्शन मॉडल से उठा पर्दा, क्या भारत आएगी यह कार?

    फीचर

    Mahindra XUV 3XO panoramic sunroof

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए) दी जाएगी। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन एसी, क्रूज़ कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स का मिलना भी कंफर्म हो चुका है। अनुमान है कि इसमें रियर एसी वेंट, वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    लॉन्च व कीमत

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी और मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    B
    b das
    Apr 25, 2024, 4:52:43 PM

    Good car I believe in this segment

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      toby j francis
      Apr 25, 2024, 6:19:49 AM

      Boot space??

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है