• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा थार को खरीदना हुआ महंगा, 30 नवंबर तक बुक करा चुके ग्राहकों को पुरानी कीमत पर मिलेगी ये कार

    नई महिंद्रा थार (new mahindra thar) को खरीदना अब पहले से महंगा हो गया है। कंपनी ने थार की प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है और नई कीमतें दिसंबर 2020 से होने वाली सभी बुकिंग पर मान्य होंगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 01, 2020 18:36 ist
    info icon
    published onDec 01, 2020 18:34 IST
    last updated onDec 01, 2020 18:36 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    • नई महिंद्रा थार को 9.80 लाख से 13.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच की प्राइस रेंज पर लॉन्च किया गया था।
    • इसके लोअर वेरिएंट एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स की बुकिंग कुछ समय के लिए बंद कर दी गई है।  
    • महिंद्रा जनवरी 2021 से थार एसयूवी का प्रोडक्शन 2000 से 3000 यूनिट्स तक बढ़ाएगी।   
    • इस एसयूवी कार में पेट्रोल और डीजल इंजन, मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ दिए गए हैं। 
    • जल्द ही इसमें फ्रंट फेसिंग रियर सीटें स्टैंडर्ड दी जा सकती हैं।

    नई महिंद्रा थार (new mahindra thar) को खरीदना अब पहले से महंगा हो गया है। कंपनी ने इस कार की प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है और नई कीमतें दिसंबर 2020 से होने वाली सभी बुकिंग पर मान्य होंगी।

    नई थार को भारत में अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था। उस दौरान कंपनी ने इसकी कीमत 9.80 लाख रुपए से 13.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी थी। अब कंपनी ने थार की कीमतों में दिसंबर से इज़ाफा करने की बात कही है, हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इसकी कीमत कितनी बढ़ेगी। लेकिन इतना जरूर कंफर्म कर दिया है कि एक दिसंबर से होने वाली बुकिंग पर नई प्राइस लागू होंगी।

    अनुमान है कि नई थार की प्राइस 20,000 रुपए से 40,000 रुपए के बीच बढ़ सकती है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स की कीमत बढ़ सकती है। नई जनरेशन की थार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 150 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 320 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 130 पीएस और 300 एनएम है। इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल भी मिलता है। दोनों पावरट्रेन के साथ इसमें 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है।

    महिंद्रा थार 2020 में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। अब कंपनी इसके लोअर वेरिएंट्स एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स वेरिएंट में फ्रंट-फेसिंग रियर सीट को शामिल करने की प्लानिंग रही है। बता दें कि ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग  फ्रंट फेसिंग सीटों के साथ मिली थी। कंपनी ने फिलहाल इन वेरिएंट्स की बुकिंग लेनी कुछ समय के लिए लेनी बंद कर दी है।  साथ ही कहा है कि थार मई 2021 तक के लिए पूरी तरह से बुक हो चुकी है। इस एसयूवी कार की ज्यादा डिमांड को लेकर कंपनी ने यह भी कहा है जनवरी 2021 से इसका प्रोडक्शन 2000 से 3000 यूनिट्स तक बढ़ाया जाएगा।

    ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें दिए गए सेफ्टी फीचर्स जैसे आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रोलओवर मिटिगेशन के साथ ईएससी और ईबीडी के साथ एबीएस के चलते इसे इतनी अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    सेगमेंट में महिंद्रा थार का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। इसकी टक्कर अपकमिंग सेकंड जनरेशन फोर्स गुरखा से होगी। कीमत के मोर्चे पर इसका कम्पेरिज़न किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से भी है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है