• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 महिंद्रा थार की प्राइस में 1 दिसंबर से होगा इजाफा, अब ग्राहकों को मई 2021 तक करना होगा इंतजार

    भारत में थार एसयूवी को 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया गया था।   लॉन्च के बाद थार की प्राइस में पहली बार बढ़ोतरी होगी। इसकी नई कीमत पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर मान्य होगी।   महिंद्रा थार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं।  ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में थार को 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई थी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 30, 2020 18:41 ist
    info icon
    published onNov 30, 2020 18:41 IST
    last updated onNov 30, 2020 18:41 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar

    • भारत में थार एसयूवी को 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया गया था।  

    • लॉन्च के बाद थार की प्राइस में पहली बार बढ़ोतरी होगी। इसकी नई कीमत पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर मान्य होगी।  

    • महिंद्रा थार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। 

    • ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में थार को 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई थी।

     2020 महिंद्रा थार को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इस कार की अपार लोकप्रियता के चलते कंपनी इसकी पहले ही महीने में 20,000 बुकिंग हासिल करने में सक्षम रही थी। अब कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि थार मई 2021 तक के लिए पूरी तरह से बुक ​हो चुकी है।  साथ ही यह भी कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इस कार की प्राइस में 1 दिसंबर से इज़ाफा होगा।   

    Mahindra Thar Scores A Decent Four Stars In Global NCAP Crash Test

    हमारे डीलर सूत्रों के अनुसार, थार की नई प्राइस इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर मान्य होगी। ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इस कार को हाल ही में सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई है, ऐसे में अनुमान है कि महिंद्रा इस कार के एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स वेरिएंट में अब फॉरवर्ड फेसिंग रियर सीटों का ऑप्शन भी दे सकती है। बता दें कि यह रेटिंग इसके एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं क्योंकि यह दोनों वेरिएंट्स फैक्टरी फिटेड फॉरवर्ड फेसिंग रियर सीटों के साथ आते हैं। 

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार के लिए मई 2021 तक का करना होगा इंतजार 

    नई जनरेशन की थार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस/300 एनएम) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (130 पीएस/320 एनएम) दिए गए हैं। इस कार का टर्बो पेट्रोल इंजन ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही पावरट्रेन के साथ इसमें 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिलता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।  

    Mahindra Thar 2.2-litre diesel engine

    थार एसयूवी को अपनी ऑफ रोडिंग क्षमताओं के लिए जाना जाता है। इसमें कई सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं और मॉडर्न टच देते हैं। इसकी फीचर लिस्ट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं। 

    Mahindra Thar cabin

    इस कार में कई सारे नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस के साथ ईबीडी स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स, ईएससी रोलओवर मिटिगेशन के साथ और रोल केज [एएक्स (ओ) में भी उपलब्ध)] जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

    Mahindra Thar rear

    वर्तमान में थार की प्राइस 9.80 लाख रुपए से 13.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  अनुमान है कि इसकी कीमत वेरिएंट अनुसार 20,000 रुपए से 40,000 रुपए के बीच बढ़ सकती है।  सेगमेंट में इसका मुकाबला नेक्स्ट जनरेशन की फोर्स गुरखा से है। कीमत के मोर्चे पर इसका कम्पेरिज़न किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर से भी है।  

    यह भी पढ़ें : ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट : यह हैं भारत की सबसे ज्यादा सुरक्षित कारें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है