• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा थार सिग्नेचर एडिशन की तस्वीरें हुईं लीक, जल्द होगी लॉन्च

    मौजूदा महिन्द्रा थार का यह आखिरी अपडेट हो सकता है। इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आएंगे।

    सोनू
    सोनू
    published on मई 28, 2019 12:02 ist
    info icon
    published onMay 28, 2019 12:02 IST
    last updated onMay 28, 2019 12:02 IST
    319 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा थार के सिग्नेचर एडिशन की तस्वीरें लीक हुई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मौजूदा थार का आखिरी अपडेट होगा। इसके बाद कंपनी नई जनरेशन की थार लाएगी। सिग्नेचर एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नज़र आएंगे जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाएंगे। सिग्नेचर एडिशन की केवल 700 यूनिट ही तैयार की जाएगी।

    महिन्द्रा थार सिग्नेचर एडिशन में स्कॉर्पियो की तरह 15 इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे। कार के फ्रंट फेंडर पर ढाल के आकार वाला बैज लगा होगा, जिस पर थार का लोगो और कंपनी के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा के सिग्नेचर दिखाई देंगे। इसके अलावा कार के बोनट पर बॉडी स्टीकर और आगे वाले बंपर पर सिल्वर फिनिश भी मिलेगी, जो इस में प्रीमियम अहसास लाएंगे। स्पेशल एडिशन दो एक्सटीरियर कलर एक्वा मरीन और ब्लैक में मिलेगा।

    सिग्नेचर एडिशन के केबिन में ब्लैक लैदरेट सीट कवर मिलेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि केबिन में बाकी सब कुछ पहले जैसा होगा। इस में मौजूदा थार की तरह मैनुअल एसी (हीटर के साथ), ऑडियो सिस्टम, 12 वॉट पावर सॉकेट और फ्रंट कप होल्डर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। अप्रैल 2019 में महिन्द्रा ने थार की स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) को शामिल किया था, यह फीचर सिग्नेचर एडिशन में भी मिलेगा। सिग्नेचर एडिशन में 2.5 लीटर का सीआरडीआई, 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो 106 पीएस की पावर और 247 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा।

    Production-spec 2020 Mahindra Thar Spied

    चर्चाएं हैं कि सिग्नेचर एडिशन मौजूदा महिन्द्रा थार का आखिरी अपडेट होगा, ऐसे में हमे नहीं लगता कि कंपनी नई थार को जल्द लॉन्च करेगी। नई जनरेशन की थार अभी टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजर रही है। हाल ही में नई थार के हार्ड टॉप वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि इस बार थार में फैक्ट्री फिटेड रूफ भी आएगी। नई थार को ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जा सकता है। यह मौजूदा थार से महंगी हो सकती है। मौजूदा महिन्द्रा थार की कीमत 9.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखा 2020 महिन्द्रा थार का हार्ड टॉप वर्जन

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है