महिंद्रा थार रॉक्स डाविंची सस्पेंशन के साथ नजर आई: क्या जल्द लॉन्च होगी?
थार ओजी का नया रियर सस्पेंशन थार रॉक्स में आने वाला है, जिससे इसकी राइड ज्यादा स्मूद होगी।
- Write a कमेंट

महिंद्रा अपनी एसयूवी कार को लगातार बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है, और हाल ही में लॉन्च हुई थार ओजी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। महिंद्रा थार ओजी में कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड किए हैं, जिसमें सबसे खास था नया डाविंची सस्पेंशन। अब, हाल ही में लीक हुई स्पाई तस्वीरों से ऐसा लगता है कि यही सस्पेंशन टेक्नोलॉजी जल्द ही महिंद्रा थार रॉक्स में भी दी जा सकती है।
2026 महिंद्रा थार रॉक्स टेस्टिंग के दौरान दिखी: क्या नजर आया?

टेस्टिंग के दौरान दिखी महिन्द्रा थार रॉक्स को कवर से ढका गया था, हालांकि साइड में इसमें थार ओजी वाले नए 19-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए थे। हालांकि, असली और बड़ा अपडेट इसकी बॉडी के नीचे छिपा हुआ था, एक नया सस्पेंशन सेटअप। यह सेटअप देखने में वैसा ही है जैसा थार ओजी में दिए गए वाट्स लिंक सिस्टम में मिलता है। रियर डिफरेंशियल के बीच में जुड़ी दो रॉड्स इस बात का साफ संकेत देती हैं।

थार रॉक्स पहले से ही अपनी बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है, खासकर यह देखते हुए कि यह एक बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी है। इसमें पहले से ही फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। अब, इस नए सस्पेंशन अपग्रेड के साथ इसकी राइड क्वालिटी और भी बेहतर होने की उम्मीद है। यह अपडेट कम स्पीड पर गड्ढों और खराब रास्तों पर सफर को और आरामदायक बनाएगा, साथ ही हाईवे पर इसकी स्टेबिलिटी और हैंडलिंग में भी सुधार करेगा। उम्मीद की जा रही है कि डाविंची सस्पेंशन टेक्नोलॉजी थार रॉक्स में शामिल की जाएगी।
महिंद्रा थार रॉक्स के बारे में
मौजूदा थार रॉक्स का डिजाइन अपने दमदार और बॉक्सी लुक के लिए काफी पसंद किया जाता है। यह इसे आज की ज्यादातर क्रॉसओवर एसयूवी कार की भीड़ से अलग एक मस्कुलर रोड प्रेजेंस देता है। उम्मीद है कि नए अपडेट में इसके बेसिक डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।

इसके फ्रंट में क्लासिक राउंड हेडलैंप्स और महिंद्रा की सिग्नेचर 6-स्लैट ग्रिल मिलती है, जो इसे एक मॉडर्न-रेट्रो लुक देती है। साइड से देखने पर इसका बॉक्सी आकार, बड़े और चंकी व्हील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स और फुटस्टेप्स इसे एक प्रॉपर एसयूवी का फील देते हैं। पीछे की तरफ भी यही थीम जारी रहती है, जहां स्प्लिट-साइड हिंज्ड टेलगेट पर लगा इसका आइकॉनिक स्पेयर व्हील इसके रग्ड कैरेक्टर को और बढ़ाता है। नए 19-इंच अलॉय व्हील्स के अलावा एक्सटीरियर में कोई और बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है।

महिंद्रा थार रॉक्स एसयूवी कार के खास फीचर में 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, आगे वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसमें 9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर भी हैं।

थार रॉक्स एसयूवी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार में से एक बनाती है। इसमें लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें कई एक्टिव सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
थार रॉक्स में मिलने वाले प्रमुख सेफ्टी फीचर इस प्रकार हैं:
-
6 एयरबैग
-
360-डिग्री कैमरा
-
एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन)
-
टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
-
आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स
-
हिल-होल्ड कंट्रोल (एचएचसी)
-
हिल-डिसेंट कंट्रोल (एचडीसी)
-
आगे और पीछे पार्किंग सेंसर
-
ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
ये सभी फीचर मिलकर ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों के लिए एक सुरक्षित सफर सुनिश्चित करते हैं।
इंजन
महिंद्रा थार रॉक्स में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं। दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है।
| इंजन |
2-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
2.2-लीटर डीजल |
| पावर |
177 पीएस तक |
175 पीएस तक |
| टॉर्क |
330 एनएम (MT), 380 एनएम (AT) |
400 एनएम तक |
| गियरबॉक्स |
6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी* |
6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी* |
| ड्राइव |
रियर-व्हील ड्राइव |
रियर-व्हील ड्राइव/ 4-व्हील ड्राइव |
कीमत और मुकाबला
मौजूदा महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। इसका मुकाबला मारुति जिम्नी, फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार ओजी से है।
कारदेखो का क्या है कहना
पिछले कुछ सालों में महिंद्रा ने अपनी मॉडर्न एसयूवी कार में बेहतरीन इंजीनियरिंग का प्रदर्शन किया है। फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पिंग, वाट्स लिंक, पेंटालिंक सस्पेंशन और अब डाविंची सस्पेंशन जैसी टेक्नोलॉजी ने इन गाड़ियों को भारत की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए बेहद काबिल बना दिया है। यह देखना भी सराहनीय है कि कंपनी इन नई तकनीकों को अपने मौजूदा मॉडलों के अपडेट वर्जन में भी शामिल कर रही है।
थार रॉक्स के लिए, जो 2024 में लॉन्च हुई थी, यह सस्पेंशन अपग्रेड एक बिल्कुल सही समय पर आया अपडेट होगा। इससे न केवल इसकी राइड और हैंडलिंग बेहतर होगी, बल्कि यह ग्राहकों को एक और भी रिफाइंड प्रोडक्ट देगा। सस्पेंशन के अलावा, कुछ छोटे-मोटे फीचर अपडेट और पेट्रोल इंजन के साथ 4-व्हील ड्राइव का विकल्प इसे और भी आकर्षक पैकेज बना सकता है।














