• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 5 डोर में नहीं मिलेगा स्कॉर्पियो एन जैसा वॉट्स लिंक सस्पेंशन सेटअप

    स्कॉर्पियो एन के पेंटा लिंक सस्पेंशन की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ आने वाला वॉट्स लिंकेज है जो अच्छी रियर एंड स्टेबिलिटी देता है और साइड टू साइड मूवमेंट से भी बचाता है। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 21, 2022 18:44 ist
    info icon
    published onDec 21, 2022 18:44 IST
    last updated onDec 21, 2022 18:44 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar 5-door

    इससे पहले एक रिपोर्ट के जरिए हमनें आपको बताया ​था कि अपकमिंग 5 डोर थार में वॉट्स लिंकेज के साथ नया पेंटा लिंक​ रियर सस्पेंशन दिया जाएगा। हालांकि हाल ही में सामने आए एक स्पाय शॉट को देखें तो अब ऐसी कोई बात नहीं है। थार के 5 डोर मॉडल में वॉट्स लिंकेज बिना के बिना मल्टीलिंक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा। 3 डोर मॉडल के मुकाबले थार के 5 डोर मॉडल अपडेटेड मल्टी लिंक सेटअप दिया जाएगा। 

    स्कॉर्पियो एन के पेंटा लिंक सस्पेंशन की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ आने वाला वॉट्स लिंकेज है जो अच्छी रियर एंड स्टेबिलिटी देता है और साइड टू साइड मूवमेंट से भी बचाता है। बता दें कि स्कॉर्पियो क्लासिक मेंं थार के 3 डोर मॉडल जैसा सेटअप ही दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: 5 डोर महिंद्रा थार का इंटीरियर फिर टेस्टिंग के दौरान आया नजर, जानिये क्या मिलेगा खास

    5 डोर थार को स्कॉर्पियो एन वाले स्टिफ चेसिस पर तैयार किया जाएगा और इसके रियर सस्पेंशन से जुड़े स्पाय शॉट को देखें तो ये सेटअप 3 डोर मॉडल से अलग होगा। इसका मतलब ये हुआ कि इस अपकमिंग ऑफ रोडर में मौजूदा थार से ज्यादा इंप्ररूव्ड राइड और हैंडलिग मिलेगी। 

    Five-door Thar Render

    अब बस हमें 5 डोर थार लॉन्च होने का इंतजार है जिसके बाद हम इसे ड्राइव भी करके देखेंगे। महिंद्रा ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन से अभी पर्दा नहीं उठाया है मगर इसका डेब्यू 2023 में हो सकता है। नई महिंद्रा 5 डोर थार की शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम) हो सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है