• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा मराजो एएमटी के वेरिएंट्स की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    महिंद्रा मराजो एमपीवी (mahindra marazz) को भारत में 2018 में लॉन्च किया गया था और तब से यह कार सिर्फ डीजल-मैनुअल पावरट्रेन कोम्बिनेशन में मिलती है। अब जल्द ही कंपनी इसमें डीजल-ऑटोमेटिक का ऑप्शन भी शामिल करने जा रही है। हाल ही में आरटीओ रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज लीक हुए हैं जिनके अनुसार जल्द ही मराजो कार में नया डीजल-एएमटी का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके एएमटी मॉडल को आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 12, 2021 11:44 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2021 11:42 IST
    last updated onFeb 12, 2021 11:44 IST
    5.5K Views
    • Write a कमेंट
    • मराजो एमपीवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
    • लीक हुए आरटीओ दस्तावेज के अनुसार इसमें जल्द डीजल-एएमटी का ऑप्शन शामिल किया जाएगा।
    • दस्तावेजों के अनुसार इस एमपीवी कार के तीनों वेरिएंट में एएमटी का ऑप्शन रखा जाएगा।
    • इसके एएमटी वेरिएंट की प्राइस मैनुअल वर्जन से करीब 50,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।

    महिंद्रा मराजो एमपीवी (mahindra marazz) को भारत में 2018 में लॉन्च किया गया था और तब से यह कार सिर्फ डीजल-मैनुअल पावरट्रेन कोम्बिनेशन में मिलती है। अब जल्द ही कंपनी इसमें डीजल-ऑटोमेटिक का ऑप्शन भी शामिल करने जा रही है। हाल ही में आरटीओ रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज लीक हुए हैं जिनके अनुसार जल्द ही मराजो कार में नया डीजल-एएमटी का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके एएमटी मॉडल को आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।

    वर्तमान में महिंद्रा मराजो में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 121 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें फिलहाल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जल्द ही इसमें 6-स्पीड एएमटी का ऑप्शन भी दिया जाएगा। यही ट्रांसमिशन ऑप्शन महिंद्रा एक्सयूवी300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी मिलता है। आरटीओ के दस्तावेज के अनुसार मराजो में एएमटी का ऑप्शन बेस मॉडल से दिया जाएगा। यह महिन्द्रा कार तीन वेरिएंट एम2, एम4 प्लस और एम6 प्लस में मिलती है। इसके तीनों वेरिएंट में 7 सीटर और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन का ऑप्शन मिलता है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलेगा नया बेस वेरिएंट एस3+, जल्द होगा लॉन्च

    वर्तमान में महिद्रा मराजो की प्राइस 11.64 लाख से 13.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। मराजो एएमटी की कीमत इसके मैनुअल मॉडल से 50,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।

    फिलहाज मराजो के कंपेरिजन में कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं है। इसे मारुति सुजुकी अर्टिगा के ऊपर और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के नीचे पोजिशन किया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही कंपनी मराजो एमपीवी में नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    यह भी देखें: महिंद्रा मराजो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा मराज़ो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है