• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलेगा नया बेस वेरिएंट एस3+, जल्द होगा लॉन्च

    भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो (mahindra scorpio) दो दशकों से उपलब्ध है। इस एसयूवी कार को बॉडी-ऑन-फ्रेम पर तैयार किया गया है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से है। अब कंपनी अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए स्कार्पियो का ज्यादा अफोर्डेबल बेस वेरिएंट एस3+ भी लॉन्च करने वाली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 11, 2021 16:48 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2021 16:48 IST
    last updated onFeb 11, 2021 16:48 IST
    5.2K Views
    • Write a कमेंट
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस3+ बेस वेरिएंट को वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
    • इसकी शुरूआती प्राइस मौजूदा बेस वेरिएंट एस5 से कम होगी। वर्तमान में इसके बेस वेरिएंट एस5 की प्राइस 12.68 लाख रुपये है।  
    • इसमें स्टील रिम, पावर विंडो, एलईडी टेललैंप्स और ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स दिए जाएंगे।
    • नए बेस वेरिएंट के साथ 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा, लेकिन इसे 120 पीएस और 280 एनएम पर डिट्यून किया जाएगा।  
    • यह वेरिएंट 7, 8 और 9-सीटर लेआउट में आएगा।

    Mahindra Scorpio Front Left Side Image

    भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो (mahindra scorpio) दो दशकों से उपलब्ध है। इस एसयूवी कार को बॉडी-ऑन-फ्रेम पर तैयार किया गया है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से है। अब कंपनी अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए स्कार्पियो का ज्यादा अफोर्डेबल बेस वेरिएंट एस3+ भी लॉन्च करने वाली है।

    वर्तमान में महिंद्रा स्काार्पियो कार कुल चार वेरिएंट एस5, एस7, एस9 और एस11 में आती है। इसके नए एस3+ वेरिएंट में एस5 वेरिएंट वाले कुछ फीचर नहीं मिलेंगे, जिनमें सेंट्रल लॉकिंग, ऑटो डोर लॉक, साइड और रियर फुट स्टेप, बॉटल एन्ड कप होल्डर, सेंट्रल लैंप, रियर डेमिस्टर और वन टच लेन इंडिकेटर आदि शामिल है।

    Mahindra Scorpio

    इस एसयूवी कार के नए बेस वेरिएंट में माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, टिल्ट स्टीयरिंग, मैनुअल ओआरवीएम, फ्रंट चार्जिंग पोर्ट, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, सिल्वर स्टील रिम्स, अनपेंटेड बंपर और एलईडी टेललैंप्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसका एस3+ वेरिएंट 7, 8 और 9 सीटर लेआउट में उपलब्ध होगा। इसके 8 और 9-सीटर लेआउट में साइड-फेसिंग सीटें दी जाएंगी।

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा स्कॉर्पियो का प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, जानिए क्या मिलेगा खास

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के एस3+ वेरिएंट में रेगुलर मॉडल वाला ही 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है, लेकिन इसका आउटपुट अब 120 पीएस और 280 एनएम हो गया है जो दूसरे वेरिएंट के मुकाबले 20 पीएस और 40 एनएम कम है। इसके नए बेस वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया जाएगा, वहीं इसके बाकी वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।   

    वर्तमान में महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस 12.68 लाख रुपये से 16.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। नया एस3+ वेरिएंट शामिल होने के चलते इसकी शुरूआती प्राइस 12 लाख रुपये से कम हो जाएगी। महिंद्रा इस साल नई जनरेशन की स्कॉर्पियो को भी लॉन्च कर सकती है। इसमें नया इंजन और कई सारे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है