English | हिंदी
नए साल से महंगी होगी महिन्द्रा मराज़ो, 40,000 रूपए तक बढ़ेंगे दाम
नई कीमतें एक जनवरी 2019 से लागू होंगी
27 Views
- Write a कमेंट

अगर आप महिन्द्रा की मराज़ो एमपीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। महिन्द्रा नए साल से मराज़ो एमपीवी की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत में 30 हजार रूपए से लेकर 40 हजार रूपए तक की बढ़ोतरी होगी। ।
यहां देखिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ सकती है :-
| वेरिएंट | मौजूदा कीमत | नई कीमत (संभावित) |
| एम2 7-सीटर | 9.99 लाख रूपए | 10.29 लाख से 10.39 लाख रूपए |
| एम2 8-सीटर | 10.04 लाख | 10.34 लाख से 10.44 लाख रूपए |
| एम4 7-सीटर | 10.95 लाख रूपए | 11.25 लाख से 11.35 लाख रूपए |
| एम4 8-सीटर | 11 लाख रूपए | 11.30 लाख से 11.40 लाख रूपए |
| एम6 7-सीटर | 12.40 लाख रूपए | 12.70 लाख से 12.80 लाख रूपए |
| एम6 8-सीटर | 12.45 लाख रूपए | 12.75 लाख से 12.85 लाख रूपए |
| एम8 7-सीटर | 13.90 लाख रूपए | 14.20 लाख से 14.30 लाख रूपए |
सभी कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हैं।

कीमत बढ़ने के बाद महिन्द्रा मराज़ो मुकाबले में मौजूद मारूति अर्टिगा व रेनो लॉजी से महंगी हो जाएगी। मराज़ो का टॉप वेरिएंट इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट से अभी भी सस्ता ही रहेगा।

यहां हमने कीमत के मामले में महिन्द्रा मराज़ो की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां…
- महिंद्रा मराज़ो (संभावित कीमत) 10.29 लाख से 14.30 लाख रूपए
- मारूति अर्टिगा (मौजूदा कीमत) : 8.79 लाख से 10.69 लाख रूपए
- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (मौजूदा कीमत) : 15.77 लाख से 22.01 लाख रूपए
यह भी पढें : महिन्द्रा अल्टुरस जी4 के फीचर से जुड़ी जानकारी आई सामने
was this article helpful ?
<div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें














