• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने लाॅन्च की सुप्रो वैन, कीमत 4.38 लाख रूपए

    महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने अपनी नई एमपीवी सुप्रो वैन को इण्डियन आॅटो मार्केट में लाॅन्च किया है जिसकी कीमत 4.38 लाख रूपए (एक्सशोरूम, थाने) रखी गई है। सुप्रो वैन को मिडिल क्लास फैमली को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसका मुकाबला पोपुलर मारूति वैन व ईको से होगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On अक्टूबर 19, 2015 11:45 ist
    info icon
    published onOct 19, 2015 11:45 IST
    last updated onOct 19, 2015 11:45 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    Super Van

    इस नई एमपीवी में 909सीसी का इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 45.6 बीएचपी का पावर जनरेट करेगा। नई सुप्रो को एक नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है जिसमें आवश्यकता के अनुसार 5-सीटर और 8-सीटर सीटिंग आॅॅप्षन दिया गया है।

    Super Van

    महिन्द्रा सुप्रो वैन को वीएक्स, एलएक्स और जेडएक्स सहित 3 वेरिएंट में उतारा गया है। जेड़ टाॅप वेरिएंट है जिसमें पावर स्टेरिंग व एयर कंडिशन और एलएक्स ट्रिम में केवल पावर स्टेरिंग दिया गया है। वीएक्स वेरिएंट इस माॅडल सीरीज़ का बेस वेरिएंट है, बेस वेरिएंट सहित सभी वेरिएंट में 5-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स दिए गए हैं।

    इसके अलावा, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने ‘सुप्रो मेक्सीट्रक’ भी पेश किया है जिसकी कीमत 4.25 लाख रूपए (एक्सशोरूम, थाने) रखी गई है। यह एक कमर्शियल व्हीकल है जिसमें बीएस-III इमिशन स्टैण्डर्ड दिया गया है। यह दोनों व्हीकल 3 रंगों में उपलब्ध होंगे जिनका निर्माण कंपनी पुणे के निकट चाकन फैक्ट्री में करेगी।  

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है