कैमरे में कैद हुई महिन्द्रा केयूवी-100 इलेक्ट्रिक
केयूवी-100 इलेक्ट्रिक को इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जा सकता है
- Write a कमेंट

महिन्द्रा ने केयूवी-100 के इलेक्ट्रिक अवतार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। महिन्द्रा । भारत में इसकी लॉन्चिंग 2018 के आखिर तक हो सकती है।
महिन्द्रा ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वह 2019 के आखिर तक दो नई इलेक्ट्रिक कारें लाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दो इलेक्ट्रिक कारों में केयूवी-100 पहली कार होगी जो ई-वेरिटो और ई2ओ प्लस की तरह इलेक्ट्रिक कारों के बेड़े में शामिल होगी।

तस्वीरों पर गौर करें तो केयूवी-100 इलेक्ट्रिक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। इसके टेलपाइप और रियर विंडो के नीचे वाले हिस्से में बदलाव देखा जा सकता है।
चर्चाएं हैं कि आने वाले समय में महिन्द्रा अपनी सभी कारों के इलेक्ट्रिक अवतार पेश करेगी। इलेक्ट्रिक कारों को मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया जाएगा। चर्चाएं हैं कि भविष्य में एक्सयूवी500 का भी इलेक्ट्रिक अवतार पेश किया जा सकता है।
यह भी पढें : महिन्द्रा ने लॉन्च की केयूवी-100 एनएक्सटी, कीमत 4.39 लाख रूपए














