• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में किया एक्सीड हुई शोकेस, मारुति एस-क्रॉस को देगी टक्कर

    किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी नई क्रॉसओवर कार एक्सीड को शोकेस किया है। यदि यह अपकमिंग कार भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला मारुति एस-क्रॉस से होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 11, 2020 12:49 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2020 12:49 IST
    last updated onFeb 11, 2020 12:49 IST
    685 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Xceed

    किया मोटर्स (Kia Motors) ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी दूसरी कार कार्निवल एमपीवी (Carnival MPV) को लॉन्च किया था। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी नई क्रॉसओवर कार एक्सीड (Xceed) को भी शोकेस किया है। यह सीड हैचबैक का क्रॉसओवर वर्जन है जिसे भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि सीड हैचबैक वर्तमान में केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही उपलब्ध है। 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार तीन टर्बो पेट्रोल इंजन- 1.0-लीटर 3-सिलेंडर, 1.4-लीटर 4-सिलेंडर और 1.6-लीटर 4-सिलेंडर में उपलब्ध है। ये इंजन क्रमशः 120 पीएस/172एनएम, 140 पीएस/242 एनएम और 204 पीएस/265 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 1.6-लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है। सभी इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन छोड़कर बाकी सभी के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (डिसीटी) का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें : किया कार्निवल इमेज गैलरी: जानिए कैसा है इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर

    Kia Xceed

    किया एक्सीड एक फीचर लोडेड कार है। इसमें सेल्टोस और कार्निवल की तरह ही किया की यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी फीचर लिस्ट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च हुई किया कार्निवल, कीमत ₹24.95 लाख से शुरू

    इसके अलावा इस 5-सीटर कार में हीटेड ओआरवीएम, हीटेड स्टीयरिंग व्हील और हीटेड विंडशील्ड के साथ-साथ हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट-रियर सीट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। पैसेंजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें मल्टीपल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट सीटबेल्ट अलर्ट और ओवरस्पीड अलर्ट समेत कई काम के फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : मारुति विटारा ब्रेज़ा के टक्कर में किया उतारेगी सॉनेट एसयूवी, ऑटो एक्सपो 2020 में हुई शोकेस

    Kia Xceed 

    इस अपकमिंग कार की लंबाई 4.3 मीटर होगी। इस लिहाज से इसका साइज़ सेल्टोस के बराबर होगा। कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग का खुलासा नहीं किया है। यदि कंपनी भारत में इसे लॉन्च करती है तो इस सीड बेस्ड क्रॉसओवर का कंपेरिजन मारुति सुजुकी एस-क्रॉस (Maruti Suzuki S-Cross) से होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में किया सेल्टोस एक्स-लाइन कॉन्सेप्ट कार हुई पेश

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया एक्सीड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया एक्सीड

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है