• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस प्राइस एनालिसिस: किआ सोनेट के मुकाबले कितनी महंगी होगी यह कार? जानिए यहां

    किआ सिरोस एसयूवी को 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और यह गाड़ी छह वेरिएंट : एचटीके, एचटीके (ओ), एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस और एचटीएक्स प्लस (ओ) में आएगी 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 30, 2025 14:52 ist
    info icon
    published onJan 30, 2025 14:52 IST
    last updated onJan 30, 2025 14:52 IST
    624 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Syros expected prices

     

    किआ सिरोस भारत में कंपनी की दूसरी सब-4 मीटर एसयूवी कार है जिसे किआ सोनेट के साथ बेचा जाएगा। हालांकि, सोनेट के मुकाबले यह ज्यादा प्रीमियम एसयूवी कार है। किआ सिरोस कार को भारत में 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। किआ के एसयूवी लाइनअप में सिरोस को सोनेट और सेल्टोस के बीच में पोजिशन किया जाएगा। अब तक सामने आई जानकारी के आधार पर हमनें किआ सिरोस की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट का एक अनुमान लगाया है, जो कुछ इस प्रकार हो सकती है:

    वेरिएंट 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    6-स्पीड एमटी

    7-स्पीड 

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एटी 

    एचटीके 

    9.70 लाख रुपए 

    एचटीके (ओ) 

    10.50 लाख रुपए 

    11.50 लाख रुपए 

    एचटीके प्लस 

    11.50 लाख रुपए 

    12.50 लाख रुपए 

    12.50 लाख रुपए 

    एचटीएक्स 

    12.50 लाख रुपए 

    13.50 लाख रुपए 

    13.50 लाख रुपए 

    एचटीएक्स प्लस 

    14.50 लाख रुपए 

    15.50 लाख रुपए 

    एचटीएक्स प्लस (ओ)

    15.50 लाख रुपए 

    16.50 लाख रुपए 

    नोट : यह सभी कीमत एक अनुमान है। ऑफिशियल प्राइस 1 फरवरी 2025 को साझा की जाएगी।

    सभी कीमतें एक्स -शोरूम के अनुसार हैं।

    यह भी पढ़ें : किआ सिरोस रियर सीट कंफर्ट टेस्ट: क्या इस मामले में ये है सेगमेंट में सबसे बेस्ट? जानिए यहां

     

    किआ सिरोस से जुड़ी अन्य जानकारी

    Kia Syros front

    किआ सिरोस कार की डिजाइन किआ ईवी9 एसयूवी से काफी इंस्पायर्ड है। इस गाड़ी की डिजाइन बॉक्सी है और इसमें 3-पॉड हेडलाइट, एल-शेप्ड एलईडी टेललाइट, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट, रियर व साइड पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।

    Kia Syros dashboard

    सिरोस एसयूवी में केबिन के अंदर ड्यूल-टोन कलर थीम के साथ एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट व रियर सीट और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस गाड़ी में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, 8 स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, एसी कंट्रोल्स के लिए 5-इंच टच-एनेबल्ड स्क्रीन, ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    Kia Syros 360-degree camera

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन ऑप्शन

    Kia Syros diesel engine

    किआ सिरोस कार में सोनेट एसयूवी वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    120 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    एमटी : 18.20 किमी/लीटर / डीसीटी : 17.68 किमी/लीटर

    एमटी : 20.75 किमी/लीटर / एटी : 17.65 किमी/लीटर

    कंपेरिजन

    Kia Syros rear

    किआ सिरोस कार हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन साबित होगी। इसकी टक्कर टाटा नेक्सन, स्कोडा कायलाक, किआ सोनेट और मारुति ब्रेजा जैसी सबकॉम्पेक्ट एसयूवी से भी रहेगी। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है