• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सोनेट एक्स लाइन का टीजर हुआ जारी, जल्द होगी लॉन्च

    किआ मोटर्स ने अपकमिंग सोनेट एक्स लाइन का पहला टीज़र जारी कर दिया है। यह कंपनी का दूसरा मॉडल होगा जिसका 'एक्स लाइन' वेरिएंट पेश किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 22, 2022 15:07 ist
    info icon
    published onAug 22, 2022 15:07 IST
    last updated onAug 22, 2022 15:07 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sonet X Line teased

    • किआ के नए टीज़र में सोनेट कार की फ्रंट प्रोफाइल और 'एक्स लाइन' बैजिंग देखने को मिली है।
    • एक्स लाइन मॉडल सोनेट के टॉप जीटीएक्स+ वेरिएंट पर बेस्ड हो सकता है।
    • किआ एक्स लाइन वेरिएंट लगभग 25,000 से 30,000 रुपये ज्यादा महंगा हो सकता है।
    • इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे।

    किआ मोटर्स ने अपकमिंग सोनेट एक्स लाइन का पहला टीज़र जारी कर दिया है। यह कंपनी का दूसरा मॉडल होगा जिसका 'एक्स लाइन' वेरिएंट पेश किया जाएगा।

    टीज़र वीडियो में एसयूवी कार में दी गई 'एक्स लाइन' बैजिंग और इसकी फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। सेल्टोस की तरह ही सोनेट एक्स लाइन भी स्टैंडर्ड वर्जन के टॉप वेरिएंट जीटीएक्स+ पर बेस्ड हो सकती है।

    एक्स लाइन वेरिएंट की प्राइस जीटीएक्स+ वेरिएंट से ज्यादा रखी जाएगी। वर्तमान में जीटीएक्स+ वेरिएंट की कीमत 12.59 लाख रुपये से 13.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं सेल्टोस एक्स लाइन वेरिएंट की की बात करें तो इसकी कीमत रेगुलर वर्जन से 30,000 रुपये ज्यादा है।

    Kia Sonet 'X Line' badge teased

    सेल्टोस एक्स लाइन की तरह ही सोनेट एक्स लाइन में भी जीटीएक्स+ वेरिएंट के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं जिनमें अपडेटेड एक्सटीरियर शेड (एस), एक्स लाइन बैजिंग और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं। इसके इंटीरियर में नई सीट अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसकी फीचर लिस्ट टॉप जीटीएक्स+ वेरिएंट से मिलती जुलती हो सकती है।

    सोनेट एक्स लाइन में जीटीएक्स+ वेरिएंट वाले ही पावरट्रेन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस और 172 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस और 250 एनएम) मिल सकते हैं। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं, जबकि डीजल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स मिल सकते हैं।

    अनुमान है कि कंपनी सोनेट एक्स लाइन को सितंबर तक लॉन्च कर सकती है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं होगा, लेकिन इसका सबसे करीबी मुकाबला हुंडई वेन्यू एन लाइन से हो सकता है। इसके अलावा सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेज़ा, निसान मैग्नाइट और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी कारें भी मौजूद हैं।

    यह भी देखें: किआ सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सोनेट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है