• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किआ कार्निवलः पहले से कितना बदला है इस एमपीवी कार का एक्सटीरियर डिजाइन, जानिए यहां

    किआ मोटर्स इन दिनों नई कार्निवल एमपीवी पर काम रही है। इसे पहली बार हमें ऑटो एक्सपो 2023 में करीब से देखने का मौका मिला था। अब कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नई कार्निवल एमपीवी के एक्सटीरियर से पर्दा उठाया है, वहीं इसके केबिन और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नवंबर में आ सकती है। नई कार्निवल के डिजाइन में क्या कुछ हुए हैं बदलाव, जानेंग यहांः

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 30, 2023 12:57 ist
    info icon
    published onOct 30, 2023 12:53 IST
    last updated onOct 30, 2023 12:57 IST
    396 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carnival old vs new

    किआ मोटर्स इन दिनों नई कार्निवल एमपीवी पर काम रही है। इसे पहली बार हमें ऑटो एक्सपो 2023 में करीब से देखने का मौका मिला था। अब कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नई कार्निवल एमपीवी के एक्सटीरियर से पर्दा उठाया है, वहीं इसके केबिन और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नवंबर में आ सकती है। नई कार्निवल के डिजाइन में क्या कुछ हुए हैं बदलाव, जानेंग यहांः

    आगे का डिजाइन

    Kia Carnival front
    2024 Kia Carnival front

    नई कार्निवल के आगे वाले हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ नई कार्निवल में क्रोम एलिमेंट्स के साथ नई ग्रिल, वर्टिकल लेआउट में 4-पीस एलईडी हेडलाइटें, और शार्प एलईडी डीआरएल दी गई है। कंपनी ने इसके बंपर को भी अपडेट किया है और इस पर अब नए लैंप्स व पहले की तरह एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के लिए रडार फंक्शन दिया गया है।

    साइड प्रोफाइल

    Kia Carnival side
    2024 Kia Carnival side

    साइड वाले हिस्से में बदलाव के तौर पर केवल नए अलॉय व्हील दिए गए हैं जो पहले से ज्यादा एयरोडायनामिक भी नजर आ रहे हैं। कंपनी ने इसमें ग्रेविटी ट्रिम भी शामिल किया है जिसका डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है। इसमें नई ब्लैक ग्रिल, ब्लैक ओआरवीएम और अलग डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    पीछे का डिजाइन

    Kia Carnival rear
    2024 Kia Carnival rear

    पीछे की तरफ कार्निवल कार में अब नया टेलगेट दिया गया है जिस पर वर्टिकल एलईडी टेललाइटें दी गई है जो बीच में दिए गए किआ लोगों से दोनों सिरों तक जा रही है। इसकी एलईडी डीआरएल का लुक आगे वाली प्रोफाइल जैसा ही है। कंपनी ने इसकी स्किड प्लेट और रियर बंपर को भी अपडेट किया है। कुल मिलाकर कहें तो नई किआ कार्निवल पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें: गूगल मैप्स को मिला नया अपडेटः इमर्स व्यू और गूगल लेंस समेत कई नए फीचर हुए शामिल, ट्रिप के दौरान आएंगे काफी काम

    भारत में लॉन्च और प्राइस

    2024 Kia Carnival Gravity
    2024 Kia Carnival Gravity rear

    हमारा मानना है कि भारत में नई किआ कार्निवल 2024 में लॉन्च हो सकती है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला किसी कार से नहीं होगा। इसे एमपीवी सेगमेंट में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है