किया कार्निवल की बुकिंग हुई शुरू, 5 फरवरी को होगी लॉन्च
इच्छुक ग्राहक किया कार्निवल (Kia Carnival) को एक लाख रुपये में बुक करवा सकते हैं। यह अपकमिंग कार तीन वेरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टिज और लिमोजीन में आएगी। इसकी प्राइस 24 लाख से 31 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
- Write a कमेंट
किया मोटर्स (Kia Motors) ने कार्निवल एमपीवी (Carnival MPV) की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस लग्जरी एमपीवी को एक लाख रुपये में बुक करवा सकते हैं। भारत में इस अपकमिंग कार को पांच फरवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। किया कार्निवल तीन वेरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टिज और लिमोजीन में मिलेगी।

किया कार्निवल की बुकिंग कंपनी ने 21 जनवरी को शुरू की थी, कंपनी के अनुसार इसके टॉप वेरिएंट कार्निवल लिमोजीन को महज एक दिन में 1410 बुकिंग मिल गई। टॉप वेरिएंट को जो बुकिंग मिली है वो कुल बुकिंग का 64 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले किया कार्निवल के वेरिएंट और फीचर्स की जानकारी आई सामने

किया कार्निवल में 2.2 लीटर डीजल इंजन लगा है, जो 200 पीएस की पावर और 440 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कार्निवल एमपीवी में मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में किया मोटर्स उठाएगी इन 4 नई कारों से पर्दा

किया कार्निवल 7-सीटर, 8-सीटर और 9-सीटर लेआउट में आएगी। इसमें 7-सीटर लेआउट स्टैंडर्ड रहेगा। 7-सीटर मॉडल में सेकेंड रो में दो कैप्टेन सीटें और थर्ड में सिंकिंग सीट मिलेगी। वहीं 8-सीटर मॉडल में सेकेंड रो में कैप्टेन सीटों के बीच एक अतिरिक्त सीट मिलेगी। 9-सीटर वेरिएंट में सकेंड और थर्ड रो में दो-दो कैप्टेन सीट दी जाएगी, वहीं चौथी रो में बेंच सीट मिलेगी।
यह भी पढ़ें : किया मोटर्स की अपकमिंग एमपीवी कार्निवल का टीज़र आया सामने

किया कार्निवल फीचर लोडेड कार है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, हारमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम (ऑप्शनल), ड्यूल-पेनल इलेक्ट्रिक सनरूफ, पावर ड्राइवर सीट और पीछे वाली सीट के लिए 10.1 इंच ड्यूल टचस्क्रीन इंटरटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
किया मोटर्स इंडिया ने इस अपकमिंग कार की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में किया कार्निवल की प्राइस (Kia Carnival Price) 24 लाख से 31 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से महंगी और मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास व अपकमिंग टोयोटा वेलफायर से सस्ती होगी। इस कार के कंपेरिजन में सेगमेंट में फिलहाल सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें : किया कार्निवल : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू














