• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केबीसी 2023 में एक करोड़ रुपये जीतने वाले प्रतियोगी को गिफ्ट में मिली हुंडई एक्सटर

    जो प्रतियोगी 7 करोड़ रुपये वाले प्रश्न का सही जवाब देते हैं उन्हें हुंडई वरना गिफ्ट में मिलेगी

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 06, 2023 16:16 ist
    info icon
    published onSep 06, 2023 16:16 IST
    last updated onSep 06, 2023 16:16 IST
    606 Views
    • Write a कमेंट

    KBC 2023 contestant wins a Hyundai Exter

    • एक्सटर हुंडई की नई एंट्री-लेवल एसयूवी कार है जिसे वेन्यू के नीचे पोजिशन किया गया है।
    • यह पांच वेरिएंट्सः ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) कनेक्ट में उपलब्ध है।
    • इसे दो पेट्रोल इंजन ऑप्शनः 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी में पेश किया गया है।
    • इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, ड्यूल कैमरा डैशकैम और छह एयरबैग जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • इसकी कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    भारत के पॉपुलर टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का इन दिनों 15वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। इस टीवी शो में एक करोड़ रुपये जीतने वाले पहले प्रतिभागी जसकरण को नई हुंडई एक्सटर गिफ्ट की गई है।

    उन्होंने एक करोड़ रुपये जीतने के बाद आगे गेम खेलना बंद कर दिया था, यदि वे 7 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देते तो उन्हें एक्सटर की जगह नई हुंडई वरना दी जाती। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि जसकरण सिंह को एक्सटर का कौनसा वेरिएंट दिया गया है, हालांकि हमारा मानना है कि उन्हें फुल लोडेड एसएक्स (ओ) कनेक्ट वेरिएंट दिया गया है।

    हुंडई एक्सटर: परिचय

    Hyundai Exter

    एक्सटर हुंडई की माइक्रो एसयूवी कार है और इसे एसयूवी लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में पोजिशन किया गया है। इससे पहले वेन्यू कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी थी। यह ग्रैंड आई10 निओस वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड है, जिसे बॉक्सी डिजाइन और स्पोर्टी केबिन के साथ उतारा गया है।

    इंजन

    Hyundai Exter 5-speed AMT

    हुंडई की इस माइक्रो एसयूवी कार में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (83पीएस/114एनएम) दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसके अलावा इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी (69पीएस/95एनएम) का ऑप्शन भी रखा गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    फीचर

    Hyundai Exter 8-inch touchscreen

    हुंडई एक्सटर कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ, पडल शिफ्टर्स और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    Hyundai Exter 6 airbags

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस हुंडई कार में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ड्यूल कैमरा डैशकैम और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर Vs टाटा पंच: एक्सटीरियर, इंटीरियर व फीचर कंपेरिजन

    प्राइस और कंपेरिजन

    Hyundai Exter rear

    हुंडई एक्सटर की कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है, वहीं इसे रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट, सिट्रोएन सी3 और मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है