• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एफसीए ने पेश किया जीप कंपास के लिए एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज

    जीप कंपास के नए और मौजूदा दोनों ग्राहक इस वारंटी पैकेज का लाभ उठा सकते हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 28, 2019 11:48 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2019 11:48 IST
    last updated onFeb 28, 2019 11:48 IST
    73 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Compass

    फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल (एफसीए) इंडिया ने जीप कंपास के लिए नई मोपर एक्सटेंडेड वारंटी योजना की पेशकश की है। इस योजना के तहत जीप कंपास के नए और मौजूदा ग्राहक अपनी कार की वारंटी को 2 साल/50,000 किमी तक और बढ़ा सकते हैं।

    वर्तमान में जीप कंपास पर 3 साल/1,00,000 किमी तक की स्टैंडर्ड वारंटी मिल रही है। इस नए वारंटी पैकेज के साथ ग्राहक अपनी कंपास एसयूवी की वारंटी को कुल 5 साल/1,50,000 किमी तक बढ़ा सकते हैं। इस अतिरिक्त वारंटी पैकेज में 24X7 रोड साइड असिस्टेंस, माइनर ऑनसाइट रिपेयर, चाबी की रिकवरी, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल खराबी, एक्सीडेंट ब्रेकडाउन, टोइंग की सुविधा, टैक्सी और होटल की सुविधा आदि चीज़ें शामिल हैं।

    इस एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज की कीमत कंपास के अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार अलग है, जिनके बारे में आप यहां जानेंगे: -

    कंपास स्पोर्ट

    कंपास लॉन्गीट्यूड

    कंपास लिमिटेड 

    25,000 रुपए

    28,000 रुपए

    32,000 रुपए

    ध्यान दें: - यह कीमतें केवल 31 मई 2019 तक ही मान्य है। कंपनी 1 जून 2019 से इनकी कीमतों में बदलाव करेगी।  

    Jeep Compass Limited Plus

    यह भी पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है