• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 होंडा सिटी के भारतीय वर्जन से उठा पर्दा, जुलाई में होगी लॉन्च

    होंडा (Honda) ने भारत में पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। लुक्स के मामले में यह सेडान मौजूदा मॉडल से एकदम अलग नज़र आती है। इसकी फीचर लिस्ट भी पहले से एकदम नई रखी गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2020 14:58 ist
    info icon
    published onJun 17, 2020 18:24 IST
    last updated onJul 15, 2020 14:58 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    • भारत में 2020 होंडा सिटी को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।
    • इसकी फीचर लिस्ट में एलईडी इल्युमिनेशन, सनरूफ, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और छह एयरबैग्स शामिल होंगे।
    • इसमें बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे।
    • नई सिटी सेडान में पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्टेप सीवीटी ऑप्शन मिलेगा। इसमें अमेज़ की तरह डीजल-सीवीटी का विकल्प नहीं दिया जाएगा।
    • इसकी प्राइस 10 लाख रुपए से 16 लाख रुपए से बीच रखी जा सकती है।
    • 2020 होंडा सिटी के साथ चौथी जनरेशन की सिटी की बिक्री भी जारी रखी जा सकती है। 

    होंडा (Honda) ने भारत में पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। लुक्स के मामले में यह सेडान मौजूदा मॉडल से एकदम अलग नज़र आती है। इसकी फीचर लिस्ट भी पहले से एकदम नई रखी गई है।

    इस अपकमिंग कार के लुक्स पिछले साल प्रदर्शित हुई सिटी के थाईलैंड वर्जन से मिलते-जुलते हैं। नई होंडा सिटी कार की डिज़ाइन काफी आकर्षित करने वाली है। कई एंगल से देखने पर यह कार अमेज़ और सिविक की याद दिलाती है। इस फोर व्हीलर गाड़ी की केवल फीचर लिस्ट ही बड़ी नहीं है, बल्कि साइज़ के मामले में भी यह होंडा सिटी के ओल्ड मॉडल से बड़ी है। यहां देखें इसका साइज़ कम्पेरिज़न:-

    साइज़ 

    2020 होंडा सिटी 

    पुरानी होंडा सिटी 

    अंतर

    लंबाई 

    4,549 मिलीमीटर 

    4,440 मिलीमीटर 

    109  मिलीमीटर  (2020 सिटी ज्यादा बड़ी)

    चौड़ाई 

    1,748 मिलीमीटर 

    1,695 मिलीमीटर 

    53 मिलीमीटर  (2020 सिटी ज्यादा चौड़ी)

    ऊंचाई 

    1,489 मिलीमीटर 

    1,495 मिलीमीटर 

    6 मिलीमीटर  (2020 सिटी छोटी)

    व्हीलबेस 

    2,600  मिलीमीटर 

    2,600  मिलीमीटर 

    -

    बूट स्पेस

    506 लीटर 

    510 लीटर

    4 लीटर (2020 सिटी कम स्पेशियस)

    होंडा सिटी 2020 में फ्रंट पर कंपनी की सिग्नेचर 'सॉलिड विंग फेस' ग्रिल दी गई है। बंपर के ऊपर की तरफ इसमें फुल-एलईडी हैडलाइटें (नौ एलईडी माइक्रो लाइट्स के साथ) दी गई हैं। इस पर डेटाइम रनिंग लाइट्स को भी पोज़िशन किया गया है। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें आकर्षक शोल्डर लाइन नज़र आती है। राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगे हैं। वहीं, रियर साइड पर रैपअराउंड शेप के एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसमें सनरूफ फीचर भी मिलता है। 

    नई होंडा सिटी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पहले से बड़ा 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और वेबलिंक सपोर्ट के साथ आता है।  इसमें अमेज़न एलेक्सा रिमोट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो रिमोट इंजन/स्टार्ट स्टॉप, अनलॉक और सनरूफ को ऑपरेट करने के काम आती है। 2020 होंडा सिटी (2020 Honda City) के टॉप वेरिएंट्स में 7-इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो जी-मीटर को डिस्प्ले करने में सक्षम है। केबिन पर इसमें बेज कलर की लैदर अपहोल्स्ट्री, पांचों पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स के साथ दिए गए हैं।   

    इस अपकमिंग 5-सीटर कार में अच्छे-खासे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और सिविक कार की तरह ही लेनवॉच कैमरा भी दिया गया है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ड्राइवर के विपरीत तरफ की फील्ड को दिखाने में सक्षम है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। आपको बता दें कि होंडा सिटी के थाईलैंड वर्जन को एशियन एनकैप क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार प्राप्त हुए थे। 

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें होंडा की कार और कीजिए एक लाख रुपये तक की बचत

    होंडा सिटी 2020 में रेगुलर मॉडल वाले ही 1.5-लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन मिलना जारी रहेंगे। इस गाड़ी का पेट्रोल इंजन 121 पीएस (मौजूदा मॉडल से 2 पीएस ज्यादा) की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं, डीजल इंजन पहले वाली ही पावर 100 पीएस जनरेट करेगा। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसके पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा गाड़ी के पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है।

    इंजन 

    ट्रांसमिशन 

    पावर 

    टॉर्क 

    माइलेज (एआरएआई के अनुसार)

    1.5 लीटर आई-वीटेक (पेट्रोल)

    6 एमटी 

    सीवीटी 

    121 पीएस  @ 6600 आरपीएम 

    145 एनएम @ 4300 आरपीएम 

    एमटी  - 17.8 किलोमीटर/लीटर 

    सीवीटी  - 18.4 किलोमीटर/लीटर 

    1.5 लीटर आई - डीटेक (डीजल )

    6 एमटी 

    100 पीएस @ 3600 आरपीएम 

    200 एनएम  @1750 आरपीएम 

    24.1 किलोमीटर/लीटर 

    भारतीय बाजार में नई होंडा सिटी कुल तीन वेरिएंट्स वी, वीएक्स और ज़ेडएक्स में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी प्राइस का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत 11 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। भारत में इसे जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। आपको इस महीने के अंत तक कारदेखो से इस सेडान की ड्राइव रिपोर्ट भी मिल सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, स्कोडा रैपिड, मारुति सियाज़ और फोक्सवैगन वेंटो जैसी कारों से होगा। अनुमान है कि कंपनी नई होंडा सिटी के साथ-साथ चौथी जनरेशन की सिटी के पेट्रोल वर्जन की बिक्री भी जारी रख सकती है। वर्तमान में होंडा सिटी कार की प्राइस 9.91 लाख रुपए से 14.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    यह भी पढ़ें : बीएस6 होंडा सिविक डीजल की बुकिंग शुरू, जुलाई 2020 में होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है