• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई स्टारिया एमपीवी का टीजर हुआ जारी, भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को टक्कर दे सकती है ये कार

    हुंडई मोटर्स जल्द ही दो नई कारें लाने वाली है। इनमें एक क्रेटा बेस्ड थ्री-रो एसयूवी अल्काजार है जिससे कंपनी पर्दा उठा चुकी है। दूसरी कार स्टारिया एमपीवी है जिसका साउथ अफ्रिका में टीजर जारी हुआ है।

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 11, 2021 20:07 ist
    info icon
    published onMar 11, 2021 20:07 IST
    last updated onMar 11, 2021 20:07 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स जल्द ही दो नई कारें लाने वाली है। इनमें एक क्रेटा बेस्ड थ्री-रो एसयूवी अल्काजार है जिससे कंपनी पर्दा उठा चुकी है। दूसरी कार स्टारिया एमपीवी है जिसका साउथ अफ्रिका में टीजर जारी हुआ है।

    हुंडई ने स्टारिया कार के डिजाइन लेआउट की झलक दिखाई है। कंपनी ने इसे एसयूवी कारों की तरह स्पोर्टी बनाने के बजाए प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस बेहतर करने पर ध्यान दिया है। इसमें बड़ी हैक्सागोनल मैश ग्रिल दी गई है जिसके दोनों ओर ओरएलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इसके बोनट के नीचे की तरफ एक सिंगल लाइट स्ट्रिप दी गई है जो डीआरएल हो सकती है। इसका रियर प्रोफाइल फ्लैट है। यहां वर्टिकल पिक्सल स्टाइल टेललैंप और हवादार केबिन एक्सपीरियंस के लिए ऊंची विंडो दी गई है। इसके डोर हैंडल की पोजिशनिंग को देखकर लग रहा है कि इसमें बैक डोर स्लाइड फंक्शन वाला होगा।

    टीजर में कंपनी ने टॉप स्टारिया प्रीमियम वेरिएंट की झलक दिखाई है जिसमें मिडिल में फोल्डिंग फंक्शन वाली लॉन्ज सीट दी गई है। फ्रंट में डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो क्लाइमेट कंट्रोल के साथ सेंट्रल कंसोल पेनल से जुड़ा हुआ है। इसमें ड्राइवर सिलेक्टर कंट्रोल्स को क्लाइमेट कंट्रोल पेनल के नीचे पोजिशन किया गया है। 

    कंपनी ने इसके पावरट्रेन की जानकारी अभी साझा नहीं की है। हमारा मानना है कि इसे अलग-अलग मार्केट के हिसाब से रेगुलर इंजन और इलेक्ट्रिक दोनों अवतार में पेश किया जा सकता है।

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि हुंडई स्टारिया के प्रोडक्शन मॉडल से आने वाले कुछ दिनों में पर्दा उठ सकता है। हुंडई ने भारत में भी स्टारिया नाम का रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी इस अपकमिंग कार को यहां भी उतार सकती है। यह किया कार्निवल से छोटी दिखाई दे रही है। ऐसे में भारत में इसकी टक्कर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : मिट्टी में फंसी किया सेल्टोस को हुंडई क्रेटा ने किस तरह किया रेस्क्यू,देखिए इस वीडियो में

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है