• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना Vs होंडा सिटीः किस कार में मिलेंगे एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत ज्यादा फीचर्स? जानिए यहां

    जहां नए इंजन और अलग अलग पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ लॉन्च हुई इन दोनों सेडान कारों ने कॉम्पिटशन के स्टैंडर्ड बढ़ाए हैं तो वहीं अब ये दोनों ऐसी कॉम्पैक्ट सेडान भी बन गई हैं जिनमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर दिया जा रहा है। 

    भानु
    भानु
    published on मार्च 27, 2023 12:24 ist
    info icon
    published onMar 27, 2023 12:24 IST
    last updated onMar 27, 2023 12:24 IST
    272 Views
    • Write a कमेंट

    Verna vs City

    मार्च 2023 में भारत में दो नई कॉम्पैक्ट सेडानः होंडा सिटी फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन हुंडई वरना लॉन्च हुई।

    दोनों ही कारों के एडीएएस सिस्टम एक-दूसरे से कितने हैं बेहतर, ये आप जानेंगे इस कंपेरिजन के जरिएः

    फीचर्स

    हुंडई वरना

    होंडा सिटी

    अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

    हाँ

    हाँ

    लेन डिपार्चर वॉर्निंग

    हाँ

    हाँ

    लेन कीप असिस्ट

    हाँ

    हाँ

    हाई बीम असिस्ट

    हाँ

    हाँ

    ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग

    हाँ

    हाँ

    फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग

    हाँ

    हाँ

    ब्लाइंड व्यू मॉनिटर

    हाँ

    हाँ

    ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन अवॉयडेंस

    हाँ

    नहीं

    सेफ एग्जिट वॉर्निंग

    हाँ

    नहीं

    रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट

    हाँ

    नहीं

    नोटः ये फीचर ड्राइवर की असिस्टेंस के लिए बनें हैं ना कि ऑटोनॉमस ड्राइविंग के लिए, ऐसे में समझदारी से इनका उपयोग करें। 

    • दोनों ही सेडान कारों में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। इंडियन ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से लेन असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग काफी काम के फीचर्स साबित होते हैं। हालांकि होंडा सिटी के मुकाबले हुंडई वरना में ज्यादा फीचर एडवांटेज मिलता है, क्योंकि इसमें रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन अवॉयडेंस और सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    2023 Honda City ADAS

    • वरना में एडीएएस केवल टॉप वेरिएंट एसएक्स (ऑप्शनल) ऑटोमैटिक में ही दिया गया है, जबकि होंडा सिटी में बेस वेरिएंट एसवी को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। 

    यह भी पढ़ेंः नई हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया Vs फोक्सवैगन वर्टस Vs मारुति सियाज: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    • हुंडई वरना के टर्बो डीसीटी मॉडल में ही आपको अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। 
    • ध्यान में रखी जाने वाली बात ये भी है कि भारत में केवल होंडा सिटी ही एकमात्र ऐसी कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया गया है। 

    ‘सेफ एग्जिट वॉर्निंग’ और ‘रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट’ जैसे फीचर्स किस तरह करते हैं काम?

    • सेफ एग्जिट वॉर्निंगः सेफ एग्जिट वॉर्निंग जिसे डोर ओपन वॉर्निंग भी कहा जाता है, ये फीचर किसी व्यक्ति द्वारा कार से निकलते समय पीछे से आ रहे व्हीकल के बारे में आपको वॉर्निंग देता है। इससे कोई नजदीक आ रहे व्हीकल से आप टकराने से बच जाते हैं। 
    • रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्टः ये एक ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम है जो कार के पार्किंग से रिवर्स करते समय पीछे से आ रहे ट्रैफिक या आपको क्रॉस करने जा रहे ट्रैफिक के बारे में ड्राइवर को वॉर्निंग देता है। 

    यह भी पढ़ेंःहुंडई ने तैयार किया नया चार्जिंग रोबोट, अब इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करना हो जाएगा आसान

    कीमत 

    हुंडई वरना

    होंडा सिटी

     

    1.5-लीटर पेट्रोल

    वी: 12.37 लाख रुपये

    वी सीवीटी: 13.62 लाख रुपये

    वीएक्स: 13.49 लाख रुपये

    वीएक्स सीवीटी: 14.74 लाख रुपये

    1.5-लीटर एमपीआई पेट्रोल

    जेडएक्स: 14.72 लाख रुपये

    एसएक्स (ऑप्शनल) सीवीटी: 16.20 लाख रुपये 

    जेडएक्स सीवीटी: 15.97 लाख रुपये

    1.5-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो पेट्रोल)

     

    एसएक्स (ऑप्शनल): 15.99 लाख रुपये 

    एसएक्स (ऑप्शनल) डीसीटी: 17.38 लाख रुपये 

    1.5-लीटर हाइब्रिड

     

    वी: 18.89 लाख रुपये

    जेडएक्स: 20.39 लाख रुपये

    जैसा कि हमने पहले भी बताया होंडा सिटी में एडीएएस का फीचर वी वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जो कि वरना के एसएक्स (ऑप्शनल) सीवीटी वेरिएंट जिससे एडीएएस का फीचर मिलना शुरू होता है उससे 3.83 लाख रुपये सस्ता है। एडीएएस फीचर के मोर्चे पर बात करें तो यहां हुंडई वरना के मुकाबले होंडा सिटी एक ज्यादा वैल्यूएबल कार साबित होती है, हालांकि हुंडई वरना में इस सिस्टम के तहत ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। 

    यह भी देखेंः हुंडई वरना ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वरना 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है