• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने तैयार किया नया चार्जिंग रोबोट, अब इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करना हो जाएगा आसान

    हममें से कई लोग अक्सर फोन को चार्ज करना भूल जाते हैं और फोन स्विच ऑफ होने की नोबत आ जाती है। कुछ ऐसी ही समस्या इलेक्ट्रिक कारों के साथ भी आ सकती है। लेकिन हुंडई मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार मालिकों के लिए इसका समाधान निकाल दिया है। कंपनी ने एक ऑटोमेटिक चार्जिंग रोबोट (एसीआर) तैयार किया है जो 3डी कैमरा बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकता है। हुंडई ने पहले एक वीडियो में एसीआर प्रोटोटायप को दिखाया था और अब नए वीडियो में कंपनी ने यह दिखाया है कि असल में ये कैसे काम करता है।

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 22, 2023 19:29 ist
    info icon
    published onMar 22, 2023 19:29 IST
    last updated onMar 22, 2023 19:29 IST
    690 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Automatic EV Charging Robot

    हममें से कई लोग अक्सर फोन को चार्ज करना भूल जाते हैं और फोन स्विच ऑफ होने की नोबत आ जाती है। कुछ ऐसी ही समस्या इलेक्ट्रिक कारों के साथ भी आ सकती है। लेकिन हुंडई मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार मालिकों के लिए इसका समाधान निकाल दिया है। कंपनी ने एक ऑटोमेटिक चार्जिंग रोबोट (एसीआर) तैयार किया है जो 3डी कैमरा बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकता है। हुंडई ने पहले एक वीडियो में एसीआर प्रोटोटायप को दिखाया था और अब नए वीडियो में कंपनी ने यह दिखाया है कि असल में ये कैसे काम करता है।

    यह कैसे काम करता है?

    ऑटोमेटेड चार्जिंग रोबोट (एसीआर) एक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की एसेसरी है। जब कोई गाड़ी ईवी चार्जिंग एरिया में रूकती है तो यह ऑटोमेटेड चार्जिंग रोबोट कैमरा की मदद से गाड़ी की दूरी और चार्जिंग पोर्ट का एंगल जैसी सभी चीजों को अध्ययन करता है। इसके बाद उसमें लगने वाले चार्जर को कार के चार्जिंग पोर्ट में इनसर्ट कर देता है और चार्जिंग प्रोसेस शुरू हो जाती है। गाड़ी चार्ज होने के बाद रोबोट चार्जिंग प्लग हटा देता है और वापस अपनी ऑरिजनल पोजिशन में आ जाता है और कार के चार्जिंग पोर्ट लिड को बंद कर देता है।

    Hyundai Ioniq 6 Being Charged

    यह एसीआर अपने बिल्ट-इन लेजर सेंसर से चलने-फिरने वाले ऑब्जेक्ट्स का पता लगाकर हादसा रोकने में भी मदद करता है। यदि चार्जिंग कनेक्शन में कोई समस्या आती है तो यह बिजली सप्लाई रोक देता है और समस्या सही होने के बाद फिर से ऑटोमेटिक चार्जिंग शुरू कर देता है।

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई वरना में क्या मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    हुंडई ने इस रोबोट को तैयार करते समय चार्जिंग केबल के वजन, पार्किंग लोकेशन और अन्य कई जरूरी बातों का ध्यान रखा है। हुंडई का दावा है कि यह एसीआर सभी तरह के मौसम में काम करने में सक्षम है। यह आईपी65 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ ईवी चार्जिंग रोबोट है।

    एसीआर का वास्तविक उद्देश्य क्या है?

    Hyundai Automatic Charging Robot Arm

    हुंडई ने कार चार्ज करना भूलने वालों के लिए इस एडवांस्ड रोबोट को तैयार नहीं किया है, बल्कि एसीआर का उद्देश्य चार्जिंग स्टेशन को ऑटोमेटिकली ऑपरेट करना है जिससे इसमें इंसानों का इंटरफेयर कम हो जाता है।

    Hyundai Ioniq 6 Plug-in Point

    यह डिवाइस अंधेरे में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को आसानी से चार्ज करने में सक्षम है। कई इलेक्ट्रिक कार के मालिकों ने अपने ऑनलाइन एक्सपीरियंस शेयर किए हैं और कहा है कि चार्जर को प्लग इन करना हमेशा आसान नहीं हो सकता है।

    एसीआर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए उपयुक्त चार्जर के साथ कंपेटिबल है और इसे कहीं पर भी फिट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया Vs फोक्सवैगन वर्टस Vs मारुति सियाज : प्राइस कंपेरिजन

    अब क्या?

    इस ऑटोमेटेड चार्जिंग रोबोट का अभी एप्लिकेशन स्टेज में प्रवेश करना बाकी है। इसे 31 मार्च से 9 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित होने वाले 2023 सोउल मोबिलिटी शो में शोकेस किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है