• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई क्रेटा और अल्कजार लॉन्च, अब छह एयरबैग मिलेंगे स्टैंडर्ड

    हुंडई ने अपनी एसयूवी कारों को नया अपडेट दिया है। नए अपडेट मिलने के साथ क्रेटा, अल्कजार और वेन्यू जैसी कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं और अब इन कारों की कीमतें भी बढ़ गई है। पहले हमें वेन्यू एसयूवी की नई प्राइस की ही जानकारी मिल पाई थी, मगर अब नई क्रेटा और अल्कजार एसयूवी की कीमतों का भी खुलासा हो गया है। चलिए जानते हैं क्रेटा और अल्कजार एसयूवी में क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं:

    स्तुति
    स्तुति
    modified on फरवरी 02, 2023 16:53 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2023 16:45 IST
    last updated onFeb 02, 2023 16:53 IST
    706 Views
    • Write a कमेंट

    - इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में कई दमदार सेफ्टी फीचर्स अब स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं।

    Hyundai Creta And Alcazar

    हुंडई ने अपनी एसयूवी कारों को नया अपडेट दिया है। नए अपडेट मिलने के साथ क्रेटा, अल्कजार और वेन्यू जैसी कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं और अब इन कारों की कीमतें भी बढ़ गई है। पहले हमें वेन्यू एसयूवी की नई प्राइस की ही जानकारी मिल पाई थी, मगर अब नई क्रेटा और अल्कजार एसयूवी की कीमतों का भी खुलासा हो गया है। चलिए जानते हैं क्रेटा और अल्कजार एसयूवी में क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं:

    हुंडई क्रेटा

    Hyundai Creta And Alcazar

    क्रेटा कार के सभी वेरिएंट्स में अब छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रियर डिस्क ब्रेक, सीटबेल्ट हाइट एडजस्टमेंट और आइएसोफिक्स एंकरेज जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। वहीं, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रोक्रोमिक आईआरवीएम, ऑटोमैटिक हेडलैंप और फॉग लैंप जैसे फीचर्स इसमें टॉप वेरिएंट से मिलने शुरू होते हैं।

    नई क्रेटा में आइडल इंजन स्टॉप और गो फीचर भी दिया गया है। इस एसयूवी कार में अब बीएस6 फेज़ 2 और ई2ओ (20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड) नॉर्म्स पर अपडेट किए हुए इंजन मिलते हैं। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन (115 पीएस) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    भारत में नई क्रेटा की प्राइस अब 10.84 लाख रुपए से शुरू होती है जो 19.13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फोटो गैलरीः तस्वीरों के जरिये जानिए इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या मिलता है खास

    हुंडई अल्कजार

    Hyundai alcazar

    अल्कजार एसयूवी में अब छह एयरबैग्स के अलावा ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर डिस्क ब्रेक, एलईडी फॉग लैंप और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में फ्रंट पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    अल्कजार कार में 2-लीटर पेट्रोल इंजन (150 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस) के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इन दोनों इंजन को भी अपकमिंग एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। भारत में इस थ्री-रो एसयूवी कार की प्राइस अब 16.10 लाख रुपए से शुरू होती है जो 21.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से है।

    Hyundai alcazar

    हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा फेसलिफ्ट में भी कई सारे नए सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। आई20 और वरना को नया मॉडल ईयर 2023 अपडेट मिलना फिलहाल बाकी है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है