• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रियल में ऐसी दिखती है फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा

    हुंडई ने डीलरशिप पर फेसलिफ्ट क्रेटा को पहुंचाना शुरू कर दिया है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मई 14, 2018 19:16 ist
    info icon
    published onMay 14, 2018 19:16 IST
    last updated onMay 14, 2018 19:16 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta Facelift Reaches Dealerships Ahead Of Launch

    हुंडई ने फेसलिफ्ट क्रेटा को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। हुंडई के केरला स्थित डीलरशिप पर फेसलिफ्ट क्रेटा की झलक देखने को मिली है। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कई डीलरों ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। अलग-अलग डीलर बुकिंग के लिए 11 हजार से 51 हजार रूपए तक ले रहे हैं। डीलरों का कहना है कि फेसलिफ्ट क्रेटा की डिलिवरी मई 2018 के आखिर तक शुरू होगी।

    Hyundai Creta Facelift Reaches Dealerships Ahead Of Launch

    कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट क्रेटा की कीमत 9.35 लाख रूपए से 13.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। मौजूदा क्रेटा की कीमत 9.29 लाख रूपए से 13.03 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला रेनो कैप्चर, रेनो डस्टर और जीप कंपास से होगा।

    Hyundai Creta Facelift Reaches Dealerships Ahead Of Launch

    तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट क्रेटा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। इस में अपडेट कास्केडिंग ग्रिल, नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, नए फॉग लैंप्स और नए ड्यूल-टोन मशीन कट 17 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पहले जैसा है। मामूली बदलाव इसकी नंबर प्लेट में देखा जा सकता है। केबिन का लेआउट भी पहले जैसा ही है। फेसलिफ्ट क्रेटा के टॉप वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है