• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार फोटो गैलरी: जानिए इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या है खास

    भारत में तीन रो वाली एसयूवी की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए हुंडई ने इस 7 सीटर मिड साइज एसयूवी को यहां लॉन्च किया है।

    भानु
    भानु
    modified on जून 22, 2021 14:37 ist
    info icon
    published onJun 22, 2021 14:14 IST
    last updated onJun 22, 2021 14:37 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में हुंडई अल्कजार को 16.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) की प्राइस पर लॉन्च कर दिया गया है। हमनें कुछ पिक्चर कलेक्शन की मदद से इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर का रिव्यू किया है जिसके बारे में आप जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर

    7 सीटर अल्कजार हुंडई क्रेटा पर बेस्ड कार है मगर कंपनी ने इसे अलग स्टाइलिंग देने की काफी कोशिश की है। दोनो कारों में स्पिल्ट हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं मगर अल्कजार में कंपनी ने कुछ अलग तरह की ग्रिल दी है जो हेडलैंप्स तक पहुंच रही है।

    इसके फ्रंट बंपर की स्टाइलिंग को भी कंपनी ने बदला है जहां अलग स्टाइल की फ्रंट फॉक्स स्किड प्लेट और दो पीस वाले एलईडी फॉगलैंप दिए गए हैं।

    इसके अलावा अल्कजार में 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनका अपना डिजाइन है। क्रेटा के अलॉय व्हील्स के मुकाबले इन साइज थोड़ा बड़ा है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई अल्कजार लॉन्च होते ही हुई हिट, 2 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड

    साइड से देखने पर अल्कजार क्रेटा का ही एक लंबा वर्जन लगती है। इसमें भी वैसी ही शोल्डर लाइन दी गई है जो फ्रंट से लेकर टेललैंप तक एक्सटेंड हो रही है। थर्ड रो क्रिएट करने के लिए हुुंडई ने अल्कजार की फ्रंट व्हील से रियर व्हील के बीच की लंबाई को बढ़ाया है। इसके सभी पिलर्स ब्लैक कलर के हैं और थर्ड रो पैसेंजर्स के लिए नया ग्लास पैनल भी दिया गया है।

    इस नई एसयूवी में बॉडी क्लैडिंग इंटीग्रेटेड साइड स्टेप्स भी दी गई हैं।

    अल्कलार का रियर प्रोफाइल क्रेटा से काफी अलग है। इसमें स्पिल्ट रैपराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं जिसमें पिक्सल शेप्ड एलिमेंट्स दिए गए हैं वहीं इनका डिजाइन हाल ही में शोकेस की गई स्टारिया एमपीवी जैसा है। इसमें टेललैंप्स को कनेक्ट करती क्रोम स्ट्रिप भी दी गई है जिसपर अल्कजार नाम के लैटर्स लिखे हैं।

    इसके रियर बंपर को रियर डिफ्युजर जैसा डिजाइन दिया गया है जिसमें स्पोर्टी फॉक्स ग्रिल भी दी गई है और यहां ड्युअल टिप एग्जॉस्ट भी लगे हैं।

    इंटीरियर

    हुंडई अल्कजार के इंटीरियर में कंपनी ने ड्युअल टोन ब्राउन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी है जिससे इसमें एक प्रीमियम अहसास होता है।

    हुंडई अल्कजार के डैशबोर्ड का लेआउट बिल्कुल क्रेटा के डैशबोर्ड जैसा है। इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसके उपर सेंट्रल एसी वेंट्स और उसके नीचे क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है जो इस डैशबोर्ड पर दिया गया सबसे शानदार फीचर है।

    इसके अलावा अल्कजार एसयूवी में 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी गई है वहीं क्रेटा में 7.0 इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दी गई है।

    इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में ड्राइवर सलेक्टर के बगल में रोटरी डायल दिया गया है जिससे आप ड्राइव और ट्रैक्शन मोड्स के बीच टॉगल कर सकते हैं। बता दें कि इसमें तीन ड्राइव मोड्स कंफर्ट,इको और स्पोर्ट दिए गए हैं वहीं इसमें स्नो,सैंड और मड नाम से ट्रैक्शन मोड्स भी दिए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि अल्कजार एक फ्रंट व्हील ड्राइव वाली एसयूवी है।

    इसमें ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के लिए कंट्रोल्स सेंट्रल टनल पर दिए गए हैं।

    इसमें क्लाइमेट कंट्रोल्स के नीचे सेंट्रल कंसोल में आपको यूएसबी पोर्ट्स और वायरलैस चार्जिंग पैड्स के साथ कुछ स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    अल्कजार 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है जिसके वेरिएंट के अनुसार अलग अलग ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिडिल सीटों को 60:40 के अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है जिसके साथ फोल्डेबल आर्म रेस्ट भी दिया गया है। इसकी मिडिल सीट पर बेंच टाइप सीट इतनी ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है क्योंकि यहां सेंट्रल हेडरेस्ट या 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट नहीं दी गई है।

    इसमें थर्ड रो पर जाने के लिए मिडिल रो पर वन टच टिप एंड टंबल सीट्स का फीचर भी दिया गया है।

    इसके 6 सीटर लेआउट में अल्कजार की मिडिल रो पर कैप्टन सीट्स दी गई है और वहीं इनके बीच में एक फिक्सड सेंट्रल कंसोल भी दिया गया है जो कि आर्मरेस्ट का काम करता है।

    इसके सेंट्रल कंसोल पर कपहोल्डर्स,स्टोरेज एरिया और वायरलैस चार्जिंग पैड का फीचर भी दिया गया है।

    इसकी थर्ड रो सीट्स भी 50:50 के अनुपात में फोल्ड हो सकती है। यहां भी पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट्स,​कपहोल्डर्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं। यहां राइड हैंड साइड पर एसी के लिए ब्लोअर कंट्रोल भी दिया गया है।

    यदि गाड़ी में दो पैसेंजर्स से ज्यादा कोई बैठने वाला ना हो तो ज्यादा बूट स्पेस क्रिएट करने के लिए आप अल्कजार की सेकंड और थर्ड रो को फोल्ड भी कर सकते हैं। इसके 6 सीटर में स्टोरेज ऑपशंस काफी वर्सेटाइल है जहां आपको एक से ज्यादा सीट को फोल्ड करके बूट स्पेस तैयार करने की सुविधा मिलती है।

    अल्कजार में एक फोल्ड आउट टेबल का फीचर भी दिया गया है जो अपने आप में काफी यूनीक है। ये फीचर आगे वाली फ्रंट सीटों के पीछे दिया गया है जहां आपको रिट्रेक्टेबल कपहोल्डर भी दिए गए हैं। इसकी फोल्ड आउटटेबल पर आप अपना कोई छोटे साइज का लैपटॉप रख सकते है या फिर कोई खाने पीने के पैकेट्स रख सकते हैं।

    इसकी फ्रंट सीटों पर स्लाइडिंग सन वाजइर का फीचर भी दिया गया है जो कि आजकल 15 लाख रुपये से उपर की किसी भी कार में स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर दिया जा रहा है। यहां मिडिल रो पर फैक्ट्री फिटेड सनशेड्स भी दिए गए हैं।

    हुंडई की इस गाड़ी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई है और इसकी ड्राइवर सीट को 8 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है।

    इसमें दिए गए पैनोरमिक सनरूफ के फीचर से केबिन काफी ज्यादा खुला खुला सा लगता है और वहीं कार में एक प्रीमियम अहसास भी होता है। इसे आप वॉइस कमांड के जरिए भी खोल सकते हैं।

    इन सबके अलावा अल्कजार में बिल्ट इन एयर प्योरिफायर का फीचर भी दिया गया है जो क्रेटा में भी मौजूद है। ये फीचर इसमें फ्रंट रो के आर्मरेस्ट में लंगा है जहां पर केबिन की एयर क्वालिटी डिस्प्ले होती है।

    हुंडई की इस प्रीमियम 7 सीटर एसयूवी में 360 डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम भी दिया गया है। वहीं फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर से इस गाड़ी को पार्क करना आसान रहता है। इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर का फीचर भी मौजूद है जिसकी फीड्स डिजिटल डिस्प्ले के लेफ्ट साइड पर डिस्प्ले होती है। ये फीचर भारी ट्रैफिक में काफी काम आता है।

    अल्कजार में एंटरटेनमेंट के लिए बोस साउंड सिस्टम भी दिया गया है जो क्रेटा वाले सिस्टम से काफी प्रीमियम है।

    यह भी पढ़ें:हुंडई अल्कजार vs टाटा सफारी vs एमजी हेक्टर प्लस: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    यह हुंडई कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर इंजन दिया गया है जो 159 पीएस की पावर और 191 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 115 पीएस और 250 एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें वेरिएंट और सीटिंग कॉन्फिग्रेशन के अनुसार 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। हम जल्द ही अल्कजार का रिव्यु करेंगे जिसके बारे में और भी जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई अल्कजार Vs एमजी हेक्टर प्लस Vs टाटा सफारी Vs हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस: प्राइस कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है