• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा की कारें अप्रैल 2025 से हो जाएंगी महंगी

    होंडा ने कंफर्म किया है कि वह अपनी सभी गाड़ियों की प्राइस में इजाफा करेगी, लेकिन कंपनी ने फिलहाल सही राशि या परसेंटेज नहीं बताई है

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 20, 2025 13:48 ist
    info icon
    published onMar 20, 2025 13:48 IST
    last updated onMar 20, 2025 13:48 IST
    209 Views
    • Write a कमेंट

    Honda To Increase Prices Of Its Cars From April 2025

    जैसा कि हम आमतौर पर हर नए साल और वित्तीय वर्ष की शुरुआत में देखते हैं, इस साल भी कई कार कंपनियों ने जनवरी 2025 में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थी। अब होंडा ने भी अप्रैल 2025 से अपनी कारों की प्राइस बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह अपनी सभी कार की प्राइस में इजाफा करेगी, लेकिन फिलहाल सही राशि या परसेंटेज का खुलासा नहीं किया गया है।

    कीमत बढ़ाने की वजह

    Honda Amaze 3rd Generation

    दूसरी कार कंपनियों की तरह होंडा ने भी प्राइस बढ़ाने की वजह मटीरियल की लागत में वृद्धि और ऑपरेशनल खर्चे बढ़ना बताया है।

    वर्तमान में होंडा की बिक्री के लिए उपलब्ध कारें

    Honda City

    वर्तमान में होंडा की पांच कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिनकी प्राइस इस प्रकार हैं:

    मॉडल 

    प्राइस 

    सेकंड जनरेशन होंडा अमेज

    7.63 लाख रुपये से 9.86 लाख रुपये 

    थर्ड जनरेशन होंडा अमेज 

    8.10 लाख रुपये से 11.20 लाख रुपये 

    होंडा एलिवेट 

    11.91 लाख रुपये से 16.73 लाख रुपये 

    होंडा सिटी 

    12.28 लाख रुपये से 16.55 लाख रुपये 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    20.75 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार हैं।

    यह भी पढ़ें : हुंडई कार की कीमत में अप्रैल 2025 से होगा इजाफा, 3 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

    होंडा के फ्यूचर प्लान

    Honda Elevate

    2023 में होंडा ने खुलासा किया था कि वह 2030 तक पांच नई एसयूवी कार लॉन्च करेगी जिनमें से एक एलिवेट एसयूवी थी। होंडा ने कंफर्म किया है कि वह एलिवेट कॉम्पेक्ट एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है जिसे 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है