• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होण्डा जैज़ कल होगी लाॅन्च

    होण्डा जैज़ का लम्बे समय से इंतजार करने वालों के लिए कल का दिन काफी खास होगा, क्योंकि होण्डा जैज़ कल लाॅन्च होने वाली है। जैज़ की लाॅन्चिंग 8 जुलाई को करने की घोषणा कंपनी ने पहले कर दी थी और 21000 रुपए अग्रिम भुगतान के इसकी एडवांस बुकिंग भी काफी पहले शुरू हो कर कर चुकी है। थर्ड जनरेशन की इस प्रीमियम हैचबैक को डीजल व पेट्रोल सहित दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। मीडिया सूत्रों की माने तो लाॅन्चिंग से पहले ही जैज़ की 2,336 यूनिट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अपनी पिछले गलतियों से सबक लेते हुए कंपनी ने इसके एक्सटिरियर-इंटिरियर सहित स्पेसिफिकेशन में काफी फेरबदल किए हैं।

    सौरभ
    सौरभ
    modified on जुलाई 07, 2015 19:03 ist
    info icon
    published onJul 07, 2015 18:41 IST
    last updated onJul 07, 2015 19:03 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    एक्सटिरियर की बात करे तो जैज़ काफी हद तक होण्डा सिटी जैसी नज़र आती है। एक चौड़ी काले रंग की ग्रिल को क्रोम लाइन से सजाया गया है। होण्डा जैज़ में स्वेप्टबैक हैडलेम्प्स और हनीकोम डिजायन से लैस एयर डम इसके फ्रंट प्रोफाइल को और भी स्टाइलिश लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल होण्डा सिटी के समान है, वहीं खूबसूरत LED टेललेप्स और विंडशेड इसके रियर प्रोफाइल को पूरा करते हैं।

    सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला पार्ट इसका केबिन है जो काफी सुन्दर होने के साथ एक अप-टू-मार्क लग्ज़री अहसास कराता है। इसके टाॅप वेरिएंट में फुल्ली ब्लैक केबिन में सिल्वर टच का इस्तेमाल काफी अच्छे तरीके से किया गया है। वहीं 15.7 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, होण्डा सिटी की तर्ज पर सेटेलाइट बेस्ड वाॅइस गाइड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ व आॅडियो स्ट्रीमिंग, डीवीडी/सीडी प्लेबेक जैसे फीचर्स के साथ आप हैचबैक में ही एक सेडान का मजा ले सकते हैं। अतिरिक्त फीचर्स में ‘मैजिक सीट’, आॅटोमेटिक एसी व होण्डा सिटी के समान टच पैनल कंट्रोल जैसे फंक्शन भी मौजूद हैं।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें लगा 1.5 लीटर आई-डीटेक ( i-DTEC) डीज़ल इंजन 98.6बीएचपी पावर के साथ 200 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। दूसरी ओर, इसका 1.2 लीटर आई-वीटेक (i-VTEC) पेट्रोल इंजन 88.8बीएचपी की पावर और 110एनएम का टाॅर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके डीज़ल माॅडल में 6-स्पीड मेनुअल और पेट्रोल माॅडल में 5-स्पीड मेनुअल के साथ आॅटोमेटिक-सीवीटी (CVT) गियर बाॅक्स का ऑप्शन दिया जाएगा।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है