• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब होंडा की कारों में लोग रहेंगे वायरस से सुरक्षित, कंपनी ने पेश किया एंटी वायरस केबिन फिल्टर

    होंडा ने एंटीवायरस एयर फ़िल्टर लॉन्च किया है। इसे सिटी, जैज़, डब्ल्यूआर-वी और अमेज़ जैसी कारों में एक्सेसरीज के तौर पर फिट किया है। कंपनी ने फिलहाल इससकी प्राइस की जानकारी नहीं दी है। ग्राहक इसे नज़दीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर अपनी कारों में फिट करवा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 19, 2021 18:52 ist
    info icon
    published onOct 19, 2021 18:52 IST
    last updated onOct 19, 2021 18:52 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • एंटीवायरस केबिन एयर फ़िल्टर एक होंडा एक्सेसरीज है जिसे कंपनी की किसी भी डीलरशिप पर जाकर कार में फिट करवाया जा सकता है।
    • यह एयर फिल्टर हानिकारक कीटाणुओं, एलर्जन, वायरस फैलाने वाली तत्वों, हानिकारक एसिडिक गैस और प्रदूषकों को आसानी से पकड़ लेता है।
    • यह डस्ट और पोलन फिल्टर का एक दूसरा विकल्प है जिसे अधिकतर कारों में दिया जाता है।

    होंडा ने एंटीवायरस एयर फ़िल्टर लॉन्च किया है। इसे सिटी, जैज़, डब्ल्यूआर-वी और अमेज़ जैसी कारों में एक्सेसरीज के तौर पर फिट किया है। कंपनी ने फिलहाल इससकी प्राइस की जानकारी नहीं दी है। ग्राहक इसे नज़दीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर अपनी कारों में फिट करवा सकते हैं।

    इस एयर फिल्टर को फ्रूडनबर्ग के सहयोग से तैयार किया गया है। यह डस्ट और पोलन फिल्टर का एक दूसरा विकल्प है जो अधिकतर कारों में दिया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोर-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम कई सारे हानिकारक कीटाणुओं, एलर्जन और वायरस को कैप्चर कर सकता है।

    इसकी लेयर पैसेंजर को वायरस फैलाने वाले तत्वों, हानिकारक एसिडिक गैस और प्रदूषकों से बचाती है। एयर फिल्टर कार को गंध मुक्त रखते हैं और एसी की एफिशिएंसी में भी सुधार लाते हैं।

    वर्तमान में होंडा दिवाली 2021 के मौके पर अपनी कारों पर 53,505 रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है। नई जनरेशन की होंडा सिटी पर पहली बार 50,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज जनरेशन 2 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है