• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एलिवेट को भारत में लॉन्च करने जा रही होंडा का इससे पहले एसयूवी सेगमेंट में कैसा रहा यहां सफर, डालिए एक नजर

    भारत में 25 साल के अपने सफर में ये कंपनी अपनी एसयूवी कारों के लिए नहीं पहचान बना पाने में असफल ही रही है। 

    भानु
    भानु
    published on जून 08, 2023 18:57 ist
    info icon
    published onJun 08, 2023 18:57 IST
    last updated onJun 08, 2023 18:57 IST
    908 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    भारत में बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में होंडा एलिवेट के नाम से एक नई एसयूवी कार लॉन्च होने जा रही है। 2017 के बाद पहली बार होंडा की ओर से कोई ब्रांड न्यू कार भारत में लॉन्च की जा रही है। वैसे होंडा को सिटी और अकॉर्ड जैसी सेडान बनाने वाली कंपनी के तौर पर देखा जाता रहा है जो ब्रिओ और जैज जैसी हैचबैक कारे भी पेश कर चुकी है।

    अब कुछ बदलाव करने की दिशा में कंपनी ने 2030 तक भारत में 5 नई एसयूवी कारें उतारने की योजना बनाई है। ये क्रम एलिवेट एसयूवी से शुरू होगा जो ना केवल भारत के लिए बल्कि इंटरनेशनल मार्केट के लिए भी बिल्कुल नई कार होगी। हालांकि एलिवेट को लॉन्च होने में अभी कुछ समय बाकी है और इसकी कीमत से इस फेस्टिवल सीजन तक पर्दा उठाया जाएगा तो ऐसे में डालिए नजर होंडा की पिछली एसयूवी कारों का कैसा रहा था भारत में सफरः

    होंडा की भारत में पहली एसयूवी कार

    Honda CR-V

    2003 में होंडा ने सेकंड जनरेशन सीआर-वी को भारत में लॉन्च करते हुए एसयूवी कारों का अपना सफर शुरू किया था। तब इसकी कीमत 15 लाख रुपये रखी गई थी जिसे या तो अपर मिडिल क्लास या फिर अमीर वर्ग ही अफोर्ड कर सकता था। 

    सीआर-वी में तब 2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता था। ये काफी कम माइलेज दिया करती थी। 2003 के दौरान भारत में एसयूवी कारें उतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं थी जितनी आज हैं। सीआर-वी को एक ऑफ रोडर कार के बजाए एक लग्जरी और रिलायबल एसयूवी के तौर पर देखा जाता था जबकि इसमें ऑल व्हील ड्राइवट्रेन तक दिया गया था। 

    Honda CR-V

    2006 में आखिरकार सीआर-वी के थर्ड जनरेशन मॉडल को भारत में लॉन्च किया गया। तब इसकी कीमत 18 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी गई थी जिसका मतलब है कि इसकी ऑन रोड कीमत 20 लाख रुपये तक थी। ये काफी मंहगी तो थी मगर इसे अच्छे खासे बिक्री के आंकड़े मिल रहे थे।

    6 साल तक सीआर-वी का थर्ड जनरेशन मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध रहा जिसके बाद 2013 में इसके नेक्सट जनरेशन मॉडल ने इसे रिप्लेस किया। सीआर-वी का ये वर्जन पहले से ज्यादा बड़ा, ज्यादा दमदार और भारी भरकम था। इसमें तब केवल मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस के साथ 2 लीटर पेट्रोल और ऑल व्हील ड्राइव के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस वाला 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन ही दिए गए थे। ये कार हमेशा से ही फीचर लोडेड रही है। इसके 2013 मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, ड्युअल जोन एसी,रियर कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए थे। उस समय सीआर-वी कीमत 24 लाख रुपये एक्सशोरूम थी। 

    Honda CR-V

    2018 में होंडा सीआर-वी को एक फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया। तब इसमें ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट 1.6 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन देना शुरू किया गया। 

    आखिरकार 17 साल के लंबे सफर के बाद होंडा ने अपने ग्रेटर नोयडा प्लांट को बंद करने के साथ इस कार को बनाना बंद कर दिया। उस समय सीआर-वी काफी आउटडेटेड और महंगी साबित हो रही थी जिसे बिक्री के तब अच्छे आंकड़े भी नहीं मिल पा रहे थे। 

    एसयूवी है या एमपीवी?

    Honda Mobilio

    2016 में होंडा ने बीआरवी यानी ‘बोल्ड रनअबाउट व्हीकल‘ को लॉन्च किया। ये मोबिलिओ पर बेस्ड थी मगर ये एक ब्रांड न्यू मॉडल था जिसे एसयूवी से उपर पोजिशन किया गया था। बीआरवी काफी स्टाइलिश और प्रीमियम कार थी। मगर ये कुछ कुछ एमपीवी कार जैसी दिखती थी मगर इसमें हुंडई क्रेटा की तरह ज्यादा फीचर्स नहीं दिए गए थे। 

    इसमें मोबिलिओ की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी गई थी और इसमें पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया था। 4 साल तक बिकी इस कार को 2020 में अच्छे बिक्री के आंकड़े नहीं मिल पाने के कारण बंद कर दिया गया। 

    इसके बाद कंपनी ने उतारी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी

    Honda WR-V

    2017 में होंडा ने एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार उतारी और उस समय ये सेगमेंट काफी पॉपुलर हो चला था। तब कंपनी ने डब्ल्यूआर-वी को लॉन्च किया। 

    इसमें जैज हैचबैक जैसी क्वालिटी भी थी और अच्छा खासा ग्राउंड क्लीयरेंस और स्टाइलिश अपील भी नजर आई थी। 

    2017 तक लोगों को होंडा के आई वीटेक इंजन की रिलायबिलिटी पर भरोसा हो चुका था वहीं कंपनी का फ्यूल एफिशिएंट डीजल इंजन भी काफी पॉपुलर था। डब्ल्यूआर-वी और यहां तक कि जैज के डीजल मॉडल 25 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम थे और तब ये देश की सबसे फ्यूल एफिशिएंट डीजल कारों में से एक थी। एक चीज जो डब्ल्यूआर-वी को और बेहतर बना सकती थी वो था पेट्रोल ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन मगर ये कभी पेश नहीं किया गया। 

    सिटी सेडान के जनरेशन 4 मॉडल और जैज को बंद करने के साथ ही होंडा ने डब्ल्यूआर-वी को भी बंद कर दिया। होंडा एक बार फिर से सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतरने की योजना बना रही है जहां वो डब्ल्यूआर-वी के नाम का इस्तेमाल कर सकती है। 

    कंपनी आगे भी उतारती रहेगी और कई एसयूवी कारें 

    Honda Elevate

    शुरू में ही जैसा कि हमनें बताया 2030 तक होंडा 5 नई एसयूवी कारें लॉन्च करेगी जिनमें एलिवेट भी शामिल है। इनमें ही होंडा एलिवेट का इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है। 

    होंडा एलिवेट काफी प्रीमियम लुक वाली कार है मगर इसमें कुछ फीचर्स की कमी भी है जो इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों में दिए गए हैं। एक एसयूवी कार की सफलता उसकी कीमत पर भी निर्भर करती है और होंडा एलिवेट की कीमत से अगस्त या फिर सितंबर 2023 तक पर्दा उठाया जा सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है