• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड Vs मारुति सियाज Vs हुंडई वरना Vs स्कोडा स्लाविया: फ्यूल एफिशिएंसी कंपेरिजन

    नई होंडा सिटी हाइब्रिड का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज फिगर 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।   

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 15, 2022 19:06 ist
    info icon
    published onApr 15, 2022 19:06 IST
    last updated onApr 15, 2022 19:06 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने अपनी मिड साइज सेडान सिटी के हाइब्रिड मॉडल से पर्दा उठा दिया है। ये देश की सबसे अफोर्डेबल सेल्फ चार्जिंग कार होगी। इसके पहले 43.45 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत में आने वाली टोयोटा कैमरी एकमात्र हाइब्रिड कार के तौर पर भारत में उपलब्ध थी। नई होंडा सिटी हाइब्रिड का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज फिगर 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। 

     

    होंडा सिटी हाइब्रिड

    होंडा सिटी स्टैंडर्ड मॉडल

    मारुति सियाज माइल्ड हाइब्रिड

    हुंडई वरना

    स्कोडा स्लाविया

    इंजन

    1.5-लीटर

    1.5-लीटर

    1.5-लीटर

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल/ 1.5-लीटर

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल/ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    126 पीएस

    121 पीएस

    105 पीएस

    115 पीएस

    115 पीएस/ 150 पीएस

    टॉर्क

    253 एनएम

    145 एनएम

    138 एनएम

    144 एनएम

    178 एनएम/ 250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    ई-सीवीटी

    सीवीटी

    4-स्पीड ऑटोमैटिक

    7-स्पीड डीसीटी/ सीवीटी

    6-स्पीड ऑटोमैटिक/ 7-स्पीड डीसीटी

    एआरएआई सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी

    26.5किमी/ली.

    18.4किमी/ली.

    20.04किमी/ली.

    19.2किमी/ली./ 18.45किमी/ली.

    18.07किमी/ली./ 18.72किमी/ली.

    चूंकि होंडा सिटी हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ केवल ई सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है इसलिए हमनें मार्केट में उपलब्ध दूसरी मिड साइज सेडान कारों के केवल पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स का कंपेरिजन इस कार से किया है। 

    जैसा कि उपर दी गई टेबल में देखा जा सकता है फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में नई सिटी हाइब्रिड सेगमेंट की दूसरी कारों से कहीं ज्यादा आगे है। केवल इतना ही नहीं ये होंडा सिटी के स्टैंडर्ड डीजल मॉडल  (24.1 किलोमीटर प्रति लीटर) और हुंडई वरना के डीजल मॉडल  (25 किलोमीटर प्रति लीटर- 6-स्पीड मैनुअल और 21.3 किलोमीटर प्रति लीटर- 6-स्पीड ऑटोमैटिक) से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार है। 

    सिटी हाइब्रिड के अलावा मारुति सियाज भी एक हाइब्रिड कार है मगर इसके इंजन में छोटा इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट दिया गया है जिससे इसे सेमी ​हाइब्रिड कार भी कहा जा सकता है। दूसरी तरफ होंडा सिटी हाइब्रिड में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। दोनों में एक फर्क ये भी है कि सियाज का माइल्ड हाइब्रिड सेटअप इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाने में ज्यादा मदद नहीं करता है जबकि होंडा सिटी को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर ड्राइव किया जा सकता है जिससे फ्यूल की बचत की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: भारत में सेडान कारें

    दोनों सेडान कारों में एक बड़ा फर्क ये भी है कि जहां मारुति सियाज में ड्राइव मोड नहीं दिया गया है तो वहीं सिटी हाइब्रिड में तीन मोड्स: ईवी मोड,हाइब्रिड मोड और इंजन मोड दिए गए हैं। सिटी हाइब्रिड को सिटी में कम स्पीड पर इलेक्ट्रिक पावर की मदद से ड्राइव किया जा सकता है। वहीं ज्यादा ​स्पीड के लिए ये इंजन की पावर का इस्तेमाल कर सकती है। इसकी बैट्रियां भी रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन पावर से चार्ज होने में सक्षम है। 

    यह भी पढ़ें: अपकमिंग कारें (नई कार लांच)

    होंडा सिटी हाइब्रिड की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे मई तक लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग हाइब्रिड कार की प्राइस 18.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है