• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 13.30 लाख रुपये से शुरू

    ये केवल वी और वीएक्स वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 02, 2025 20:13 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2025 20:13 IST
    last updated onFeb 02, 2025 20:13 IST
    759 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Apex Edition launched

    • फ्रंट फेंडर्स,टेलगेट और सीट बैकरेस्ट के लिए एक्सक्लूसिव बैजिंग दी गई है सिटी एपेक्स एडिशन में 
    • रेगुलर वेरिएंट की तरह 8 इंच टचस्क्रीन और सिंगल पेन सनरूफ जैसे ही दिए गए हैं फीचर्स 
    • 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड,टीपीएमएस और एडीएएस जैसे दिए गए हैं सेफ्टी फीचर्स 
    • 13.30 लाख रुपये से लेकर 15.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की कीमत 

    भारत में होंडा सिटी एपेक्स एडिशन लॉन्च किया गया है जिसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलाव के साथ एक नया फीचर दिया गया है। होंडा सिटी एपेक्स एडिशन कितना है अलग ये आप जानेंगे आगे:

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन: कीमत 

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन दो वेरिएंट्स: वी और वीएक्स वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्स में इस स्पेशल एडिशन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की वेरिएंट अनुसार कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    रेगुलर वेरिएंट प्राइस 

    एपेक्स एडिशन प्राइस 

    कीमत में अंतर

    वी मैनुअल

    13.05 लाख रुपये

    13.30 लाख रुपये

    25,000

    वी सीवीटी

    14.30 लाख रुपये

    14.55 लाख रुपये

    25,000

    वीएक्स मैनुअल

    14.12 लाख रुपये

    14.37 लाख रुपये

    25,000

    वीएक्स सीवीटी

    15.37 लाख रुपये

    15.62 लाख रुपये

    25,000

    जेडएक्स मैनुअल

    15.30 लाख रुपये

    इस वेरिएंट में उपलब्ध नहीं

    जेडएक्स सीवीटी

    16.55 लाख रुपये

    इस वेरिएंट में उपलब्ध नहीं

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    क्या कुछ है अलग?

    Honda City Apex Edition badge on front fender
    Honda City Apex Edition badge on tailgate

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन एक तरह से एसेसरी पैक जो कि वी और वीएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें फ्रंट फेंडर और टेलगेट पर एक्सक्लूसिव 'एपेक्स एडिशन' की बैजिंग दी गई है जिससे ये रेगुलर मॉडल से अलग नजर आता है। 

    Honda City Apex Edition emboss on seat headrest
    Honda City Apex Edition cushions

    बैज इं​टीरियर की बात करें तो इसकी सीट हेडरेस्ट के साथ कुशन पर एपपेक्स का नाम दिया गया है। इसके अलावा इसके डैशबोर्ड,डोर पैड और इंस्टरुमेंट क्लस्टर के उपर सॉफ्ट टच फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें मल्टी कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। 

    Honda City Apex Edition dashboard
    Honda City Apex Edition doorpad

    इसके अलावा इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही फीचर्स,सेफ्टी फीचर्स और पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    क्या है समानता?

    जैसा कि हमनें पहले भी बताया इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 8-इंच टचस्क्रीन, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक सिंगल-पेन सनरूफ शामिल है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक लेन वॉच कैमरा और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Honda City Engine

    होंडा सिटी में 1.5 लीटर नैचुरली ​एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका स्पेसिफिेकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    कंपेरिजन

    होंडा सिटी का मुकाबला  मारुति सुजुकी सियाज, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस से है।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है