होंडा का सर्विस कैंप शुरू, मिलेंगे ये फायदे
सर्विस कैंप 28 जनवरी को शुरू हो चुका है जो 3 फरवरी 2019 तक चलेगा
- Write a कमेंट

अगर आप होंडा की कार रखते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर हो सकती है। बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए उद्देश्य से होंडा ने मेगा सर्विस कार्निवल शुरू किया है। यह । इस कैंप में 56 बिंदुओं पर कारों की जांच और मुफ्त कार वाश की सुविधा दी जाएगी। इनके अलावा ग्राहकों को होंडा के ओरिजनल पार्ट्स और वैल्यू एडेड सर्विस पर आकर्षक छूट भी दी जाएगी।

कंपनी के अनुसार यह सर्विस कैंप देश के सभी डीलरशिप पर आयोजित किया जा रहा है। अगर इस कैंप में आप रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज खरीदते हैं तो आपको अतिरिक्त कवरेज भी मिलेगी। यदि कोई व्यक्ति कैंप में वैल्यू एडेड सर्विस लेता है तो उसे 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा बैटरी, टायर और कार के ई-वैल्यूवेशन पर कंपनी स्पेशल स्कीम भी लेकर आई है।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस सर्विस कैंप का फायदा आप 3 फरवरी तक ले सकते हैं। इसके बाद इसका फायदा नहीं मिलेगा। आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढें : हुंडई क्रेटा को टक्कर देने स्कोडा लाएगी नई एसयूवी, जानिये कब होगी लॉन्च














