2024 होंडा अमेज में सिटी सेडान वाले मिलते हैं ये सात फीचर, आप भी डालिए एक नजर
हाल ही में होंडा अमेज कार को नया जनरेशन अपडेट मिला है। यह सब-4 मीटर सेडान कार अब होंडा सिटी से काफी मिलती जुलती लगती है। नई होंडा अमेज को अपमार्केट फील देने के लिए इसमें कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। यहां हमनें न्यू जनरेशन अमेज में दिए गए उन सात फीचर का जिक्र किया है जो सिटी सेडान में भी मिलते हैं, जिनके बारे में जानेंगे आगे:
- Write a कमेंट

हाल ही में होंडा अमेज कार को नया जनरेशन अपडेट मिला है। यह सब-4 मीटर सेडान कार अब होंडा सिटी से काफी मिलती जुलती लगती है। नई होंडा अमेज को अपमार्केट फील देने के लिए इसमें कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। यहां हमनें न्यू जनरेशन अमेज में दिए गए उन सात फीचर का जिक्र किया है जो सिटी सेडान में भी मिलते हैं, जिनके बारे में जानेंगे आगे:
8-इंच टचस्क्रीन
2024 होंडा अमेज और सिटी सेडान दोनों कार में 8-इंच टचस्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करती है। इससे पहले अमेज कार में स्मॉल 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता था, लेकिन अब न्यू जनरेशन अपडेट के बाद इसमें बड़ी डिस्प्ले मिलने लगी है।
7-इंच सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

पुरानी अमेज कार में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ एनालॉग डायल्स दिए गए थे। लेकिन, अब न्यू जनरेशन अमेज में 7-इंच सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलती है। यह यूनिट सिटी सेडान वाली है और यह कस्टमाइजेशन के साथ व्हीकल से जुड़ी कई अतिरिक्त जानकारियां भी देती है।
वायरलेस फोन चार्जर

2024 होंडा अमेज में वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है जो यूएसबी पोर्ट के साथ फ्रंट-रो पैसेंजर को अच्छा खासा कंफर्ट प्रदान करता है। नई अमेज और होंडा सिटी दोनों कार में फ्रंट व रियर साइड की रो पर एडिशनल 12वोल्ट पावर सॉकेट दिया गया है।
स्मार्ट-की फीचर

नया जनरेशन अपडेट मिलने से 2024 अमेज कार में कई अपडेटेड फीचर मिलने लगे हैं। यह गाड़ी अब ना केवल कीलेस एंट्री को सपोर्ट करती है, बल्कि इसमें रिमोट इंजन स्टार्ट (केवल सीवीटी वेरिएंट के लिए), वॉक-अवे ऑटो डोर लॉक, कीलेस रिलीज के साथ इलेक्ट्रिक ट्रंक लॉक जैसे फीचर भी मिलते हैं। हालांकि, इन फीचर को एक्सपीरिएंस करने के लिए आपको इसके मिड-वेरिएंट वीएक्स या फिर टॉप वेरिएंट जेडएक्स को चुनना होगा।
6 एयरबैग स्टैंडर्ड

तीसरी जनरेशन अमेज में सिटी सेडान की तरह छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।
लेनवॉच कैमरा

2024 अमेज कार में लेनवॉच कैमरा बाएं तरफ के ओआरवीएम पर दिया गया है। यह यूनिट सिटी सेडान वाली है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम के बाएं तरफ लाइव फीड देती है, जब बाएं तरफ के साइड इंडिकेटर ऑन हो। यह फीचर ओवरटेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा काम आता है।
एडीएएस

न्यू जनरेशन अमेज का सबसे बड़ा सेफ्टी हाइलाइट इसका एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) है। नई अमेज अब एडीएएस फीचर के साथ आने वाली भारत की सबसे सस्ती कार बन गई है। यह सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट की पहली कार है, जिसमें एडीएएस फीचर दिया गया है। एडीएएस सिस्टम के तहत इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं।
होंडा अमेज न्यू मॉडल की प्राइस 8 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है, जबकि इसकी डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी। 2024 होंडा अमेज का मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से है।
यह भी देखें: होंडा अमेज ऑन रोड प्राइस














